नई दिल्ली, 8 नवंबर (khabarwala24)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को पीएम मोदी ने शनिवार को जन्मदिन की शुभकामानएं दी।
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी बधाई देते हुए लिखा, “भाजपा परिवार के आधारस्तंभ, हम सभी के मार्गदर्शक तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, पूर्व उपप्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक ऐसी अद्वितीय मिसाल है, जो हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, “राजनीति में शुचिता और सेवा के प्रतीक, भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को सींचकर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे; आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, और आपका आशीर्वाद व स्नेह सर्वदा हम सबको ऐसे ही प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना करता हूं।”
लोकसभा स्पीकर ने एक्स पोस्ट में लिखा, “वरिष्ठ राजनेता, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने सुदीर्घ सामाजिक एवं संसदीय जीवन के माध्यम से आडवाणी ने सदैव राष्ट्र कल्याण को प्राथमिकता दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न बनाए रखें। आपके मार्गदर्शन से करोड़ों जन देशसेवा में संलग्न रहे।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


