बेंगलुरु, 28 अगस्त (khabarwala24)। आरसीबी के लिए आईपीएल 2025 खुशी और गम एक साथ लेकर आया था। आरसीबी ने लीग के 18वें सीजन में पहली बार खिताब जीता था। खिताबी जीत से टीम से फैंस उत्साहित थे और जमकर जश्न मना रहे थे। लेकिन, 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मनाए जा रहे जीत के जश्न में मची भगदड़ के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई। इसने आरसीबी की खिताबी जीत की खुशी को गम में बदल दिया। उस घटना के बाद पहली बार आरसीबी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी है और फैंस के लिए बड़ी घोषणा की है।
आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यहां आखिरी बार पोस्ट किए हुए लगभग तीन महीने हो गए हैं। यह खामोशी हमारी गैरमौजूदगी नहीं बल्कि शोक थी। यह जगह कभी ऊर्जा, यादों और उन पलों से भरी थी जिनका आपने सबसे ज्यादा आनंद लिया था। लेकिन 4 जून ने सब कुछ बदल दिया। उस दिन हमारा दिल टूट गया, और तब से यह खामोशी हमारी आदत बन गई।
आरसीबी ने लिखा, उस खामोशी में, हम शोक मना रहे हैं, सुन रहे हैं, और सीख रहे हैं। और धीरे-धीरे, हमने सिर्फ एक प्रतिक्रिया से बढ़कर कुछ बनाना शुरू कर दिया है, कुछ ऐसा जिस पर हम सचमुच विश्वास करते हैं। इस तरह आरसीबी केयर्स अस्तित्व में आया।
टीम ने लिखा, यह हमारे प्रशंसकों का सम्मान करने, उन्हें ठीक करने और उनके साथ खड़े होने की जरूरत से विकसित हुआ। हमारे समुदाय और प्रशंसकों द्वारा तैयार किया गया सार्थक कार्रवाई का यह एक मंच है। हम आज इस जगह पर वापस आ रहे हैं, जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि केयर के लिए, गम साझा करने के लिए, आपके साथ खड़े होने के लिए, साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए और कर्नाटक का गौरव बने रहने के लिए। आरसीबी केयर्स। और हम हमेशा ऐसा ही करेंगे।
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब पंजाब किंग्स को हराकर जीता था। 4 जून को जीत का जश्न एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मनाया जा रहा था। इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी और भगदड़ मच गई थी। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 के करीब लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद से आरसीबी सोशल मीडिया से दूर रही थी।
आरसीबी केयर्स के बारे में जल्द अधिक जानकारी देने की बात आरसीबी ने कही है।
पीएके/केआर
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


