नई दिल्ली, 10 नवंबर (khabarwala24)। अंक ज्योतिष के अनुसार जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 5 होता है। इस अंक के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध को बहुत बुद्धिमान, चतुर और तेज गति वाला ग्रह माना जाता है। यही कारण है कि मूलांक 5 वाले व्यक्ति हमेशा सक्रिय, समझदार और जीवन में आगे बढ़ने वाले होते हैं।
मूलांक 5 वाले लोग बातों में निपुण होते हैं। ये किसी को भी अपनी बातों से प्रभावित कर सकते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है, इसलिए ये जहां भी जाते हैं वहां लोगों से जल्दी घुलमिल जाते हैं। इनका दिमाग बहुत तेज चलता है और किसी भी परिस्थिति में तुरंत निर्णय ले लेते हैं। मेहनत के साथ-साथ ये लोग अपनी समझदारी से भी सफलता हासिल करते हैं।
बुध ग्रह व्यापार, लेखन, ज्ञान और संचार का कारक है, इसलिए मूलांक 5 वाले व्यक्ति अक्सर बिजनेस, मार्केटिंग, पत्रकारिता, लेखन या कम्युनिकेशन से जुड़े कामों में सफल होते हैं। इन्हें नए-नए विचार आते रहते हैं और ये हमेशा कुछ नया करने की सोचते रहते हैं।
हालांकि, एक जगह टिककर रहना इन्हें पसंद नहीं होता। यात्रा करना, लोगों से मिलना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना इन्हें काफी पसंद होता है।
मूलांक 5 वाले लोग समय की कीमत जानते हैं। ये फालतू कामों में वक्त बर्बाद नहीं करते। इनके अंदर आत्मविश्वास बहुत होता है और ये किसी भी चुनौती का डटकर सामना करते हैं। अगर कोई मुश्किल आती भी है, तो ये डरने की बजाय उसका हल निकालने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि इनका व्यक्तित्व हमेशा अलग और आकर्षक लगता है।
पैसे के मामले में भी ये समझदार होते हैं। इन्हें खर्च करना पसंद है, लेकिन व्यर्थ नहीं। हर चीज सोच-समझकर खरीदते हैं। कई बार इन्हें अचानक धन लाभ भी होता है।
अगर बात रिश्तों की करें तो मूलांक 3, 5 या 9 वाले इनके लिए शुभ माने जाते हैं। ऐसी महिला/पुरुष से प्रेम या विवाह करना मूलांक 5 के जातकों की किस्मत को और चमका देता है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


