नई दिल्ली, 11 नवंबर (khabarwala24)। अलसी के छोटे-छोटे भूरे बीज देखने में साधारण लगते हैं, लेकिन अपने अंदर गजब का न्यूट्रिशन छुपाए होते हैं। इसमें ओमेगा-3, फाइबर और लिग्निन भरपूर मात्रा में मौजूद हैं, जो आपके दिल, दिमाग, पाचन, स्किन और बालों सबके लिए उपयोगी है। यही कारण है कि आधुनिक न्यूट्रिशन विज्ञान में अलसी को सुपर सीड कहा जाता है।
पुराने समय से अलसी को देसी ओमेगा-3 का राजा कहा जाता है और विदेशों में इसे गोल्डन सुपर सीड माना जाता है। आयुर्वेद में भी अलसी को तिलवर्ग के सबसे श्रेष्ठ और फायदेमंद बीज माना गया है। इसके छोटे-छोटे बीज नेचुरल न्यूट्रिशन बूस्टर हैं जो आपकी सेहत का ख्याल रखते हैं।
यह हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है, शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और पाचन को सुधारता है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है और बालों को मजबूत बनाता है। खासकर महिलाओं के लिए हार्मोन बैलेंस में भी यह मददगार है। साथ ही भूख को देर से लगने के कारण वजन कंट्रोल में भी यह एक अच्छा विकल्प है।
इसे खाने का तरीका भी आसान है। अलसी को हल्का भूनकर पाउडर बना लें और रोज सुबह 1 चम्मच गुनगुने पानी के साथ खाएं। दही में मिलाकर, रोटी के आटे में मिलाकर या सलाद, पोरीज और ओट्स में टॉपिंग के रूप में भी लिया जा सकता है।
अलसी खाने का भी एक खास तरीका है। भुनी अलसी पाउडर में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक, सरसों तेल और नींबू मिलाकर अलसी का चोखा बना लें। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
हालांकि, इसका सेवन करते समय कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। अलसी हमेशा पीसकर पाउडर रूप में ही खाएं, क्योंकि पूरे दाने अक्सर बिना पचे ही निकल जाते हैं। प्रतिदिन 1 चम्मच पाउडर पर्याप्त है। भुने पाउडर को एयरटाइट जार में रखें और 15–20 दिन में खत्म कर दें।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


