45 साल की उम्र में नितिन नबीन बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, अन्य पार्टियों का क्या है हाल?

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे युवा नेता हैं। साथ ही, वह देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों में से भी सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं।नितिन नबीन की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले सबसे युवा नेता हैं। साथ ही, वह देश की मुख्य राजनीतिक पार्टियों में से भी सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष बन गए हैं।

नितिन नबीन की आयु 45 साल है, और वह पांच बार विधायक रह चुके हैं। बिहार सरकार में वह कई बार मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने सरकार में मिली जिम्मेदारी के साथ ही संगठन के दायित्वों का भी निर्वहन सफलतापूर्वक किया है।

- Advertisement -

अब जब उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है, तो वह इस पद को ग्रहण करने वाले सबसे युवा नेता बन गए हैं। इसके साथ ही उनके भविष्य में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद संभालने की भी चर्चा जोरों पर है। भाजपा में ऐसा पहले भी हो चुका है। 2019 में अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष रहते हुए जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। फिर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।

इसके साथ ही यह जानना जरूरी है कि देश के अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्ष कौन हैं और उनकी उम्र कितनी है। बात अगर कांग्रेस की करें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं, उनकी उम्र 83 साल है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की उम्र 52 साल है, जबकि एनसीपी (एसपी) के मुखिया शरद पवार हैं, और उनकी उम्र 85 साल है।

- Advertisement -

नेशनल कॉन्फ्रेंस की बात करें तो इसके मुखिया उमर अब्दुल्ला हैं, जिनकी उम्र 55 साल है। टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी की उम्र 70 साल है।

बसपा सुप्रीमो मायावती की उम्र 69 साल है जबकि डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन की उम्र 72 साल है।

नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नितिन नबीन जी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी।”

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News