नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (khabarwala24)। दिल्ली विधानसभा में फांसी घर मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसे लेकर दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 4 नेताओं को नोटिस जारी किया है।
फांसी घर मामले में दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर राम निवास गोयल और दिल्ली विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष राखी बिड़लान को नोटिस जारी किया है। सभी नेताओं को 13 नवंबर को पेश होने का निर्देश जारी किया गया। हालांकि, सभी नेताओं की पेशी की टाइमिंग अलग-अलग है।
‘प्रिविलेज कमेटी’ के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि समिति की बैठक 13 नवंबर को दोपहर 3 बजे विधायक लाउंज-I, विधानसभा परिसर, पुराना सचिवालय, दिल्ली में आयोजित की जाएगी, जिसमें 9 अगस्त 2022 को दिल्ली विधानसभा परिसर में उद्घाटन किए गए ‘फांसी घर’ की प्रामाणिकता के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा।
प्रिविलेज कमेटी के चेयरपर्सन प्रद्युम्न सिंह राजपूत हैं। इस कमेटी में अभय कुमार वर्मा, अजय कुमार महावर, नीरज बसोया, राम सिंह नेताजी, रवि कांत, सतीश उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार और सूर्य प्रकाश खत्री सदस्य हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


