175 से अधिक सीटें जीतकर बिहार में बनाएंगे एनडीए सरकार: चिराग पासवान

पटना, 8 नवंबर (khabarwala24)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि एनडीए 160 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगा। चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण में हुई दमदार वोटिंग इसी ओर इशारा कर रही है।पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

पटना, 8 नवंबर (khabarwala24)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि एनडीए 160 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगा। चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण में हुई दमदार वोटिंग इसी ओर इशारा कर रही है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए दावा किया है पहले चरण के रुझान साफ तौर पर इशारा कर रहे हैं कि एनडीए सरकार बना रही है। हम अपने सभी उम्मीदवारों से फीडबैक ले रहे हैं और उस आधार पर कह रहे हैं कि एनडीए सरकार बना रही है, इसमें कोई शक नहीं है।

- Advertisement -

चिराग ने दावा किया है कि एनडीए बिहार में 175 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा यह भी मानना है कि दूसरे चरण के मतदान के बाद अगर हम 2010 के रिकॉर्ड को भी पार कर जाएं, तो भी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिहार के लोगों से प्रेम करते हैं। उनके बार-बार बिहार आने और प्रदेशवासियों को सौगात देने से जनता में डबल इंजन सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

राहुल गांधी के वोट चोरी के बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनाव हार रहे हैं, उन्हें हार का अनुभव है। इस अनुभव से ही वह चुनाव हारने से पहले बहाने तैयार कर लेते हैं। इस बार भी एसआईआर का बहाना बनाया, लेकिन जनता ने मतदान कर जवाब दिया है।

- Advertisement -

चिराग ने कहा कि पहले यह लोग ईवीएम को दोष देते थे। अब नया बहाना एसआईआर का लेकर आए हैं, लेकिन यह मुद्दा कुछ साल चलेगा। इसके बाद राहुल गांधी कुछ और बहाना लेकर आएंगे।

उन्होंने कहा कि एसआईआर जरूरी था और वोटर लिस्ट से उन लोगों के नाम काटे गए जो अवैध थे। वैध मतदाताओं ने पहले चरण में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

चिराग ने पूछा कि अगर वैध मतदाताओं के वोट काटे जाते तो राजनीतिक दलों की ओर से आपत्ति जताई जाती, लेकिन कोई आपत्ति नहीं जताई गई। इससे साफ है कि एसआईआर के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सिर्फ झूठ बोला।

तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव सिर्फ भावी मुख्यमंत्री ही रहेंगे, इससे ज्यादा कुछ नहीं बन पाएंगे।

राजद के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराएं। अगर ऐसा हो रहा है तो बिल्कुल गलत है और ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। अगर सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं तो हमें इसकी चिंता उनसे ज्यादा है, क्योंकि हम ईमानदारी और निष्ठा से काम करने वाले लोग हैं। ये तो 90 के दशक में बूथ लूटते थे।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News