CLOSE

summer trip destinations घूमने के लिए मई में बेस्ट हैं ये शानदार जगहें, दोस्तों या परिवार के साथ करें ट्रिप प्लान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: summer trip destinations मई और जून के मौसम में चिलचिलाती गर्मी के कारण बुरा हाल हो जाता है। स्कूल की छुट्टियां भी इसकी महीने में पड़ती हैं। ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर गर्मी के मौसम में कहां घूमने जाया जाए। लेकिन परिवार या फिर दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने का ये सही अवसर होता है। ऐसे में लोग पहाड़ों वाली जगह जैसे कि नैनीताल, मसूरी और शिमला का ट्रिप प्लान करते हैं। जहां जाकर गर्मी से राहत मिल और लोग एन्जॉय कर पाएं।

अगर आप भी मई में दोस्तों या फिर परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बताएंगे जहां आप अपनी ट्रिप को बहुत एन्जॉय कर सकते हैं.

नुब्रा घाटी (summer trip destinations)

जम्मू-कश्मीर के उत्तरी भाग में स्थित नुब्रा घाटी आप जा सकते हैं। जो श्योक और नुब्रा नदियों के संगम से बनी है। ये लेह से लगभग 150 किमी की दूरी पर है। यहां का मनमोहक दृश्य आपको बहुत पसंद आएगा। बाग बगीचे और मठों के बीच आपके मन को शांति मिलेगी। नुब्रा को लद्दाख के बाद के नाम से भी जाना जाता था और स्थानीय लोगों को मुताबिक इसका डुमरा के नाम से भी जाना जाता था जिसका अर्थ फूलों की घाटी होता है।

- Advertisement -

उत्तराखंड में रूपकुंड (summer trip destinations)

दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो रूपकुंड भी जा सकते हैं। ये उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित एक हिम झील है। साल 1942 में यहां पर बहुत सारे कंकाल पाए गए थे, तब से इस झील को कंकाल झील के नाम से भी जाना जाता है। इस रहस्यमयी झील के आसपास कुछ मंदिर, झरने, पहाड़ और जंगल है। एडवेंचर के शौकीन लोग यहां जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश में पचमढ़ी (summer trip destinations)

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी हिल स्टेशन पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जाने के प्लान बना सकते हैं। ये इंदौर से करीब 400 किमी दूरी पर है। जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां आप झील, झरने, ऊंचे पहाड़, गुफाएं और जंगल घूमने का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि मानसून के महीने में यहां घूमने जाना थोड़ा रिस्की हो जाता है। यहां आपसतपुड़ा नेशनल पार्क, कैथोलिक चर्च, धूपगढ़, हांडी खोह, केव शेल्टर और पांडव गुफा दैली जगह भी घूमने जा सकते हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-