Arbaaz-Sshura Nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी

Khabarwala 24 News New Delhi : Arbaaz-Sshura Nikah अरबाज खान ने सेलेब्स मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान के साथ 24 दिसंबर को मुंबई में अपनी बहन अर्पिता के घर एक इंटीमेट फंक्शन में निकाह कर लिया। अरबाज खान की खुशियों में शामिल होने के लिए उनके बड़े भाई और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सहित उनका पूरा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Arbaaz-Sshura Nikah अरबाज खान ने सेलेब्स मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान के साथ 24 दिसंबर को मुंबई में अपनी बहन अर्पिता के घर एक इंटीमेट फंक्शन में निकाह कर लिया। अरबाज खान की खुशियों में शामिल होने के लिए उनके बड़े भाई और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सहित उनका पूरा परिवार मौजूद रहा। यहां तक कि उनका बेटा अरहान भी उनकी शादी में शामिल हुआ। अरबाद और शौरा की शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अरबाज खान ने निकाह की तस्वीरें की शेयर (Arbaaz-Sshura Nikah)

अरबाज खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह सेरेमनी की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर एक दिल छू लेने वाले पल को कैद करती है जहां एक काजी निकाह करा रहा है और दूल्हा और दुल्हन खुशी से हंस रहे हैं। तस्वीर में अरबाज के माता-पिता, सलीम खान और सलमा खान, उनके भाई सलमान खान, बेटे अरहान खान और बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री को भी न्यूली वेड कपल के साथ देखा जा सकता है।

- Advertisement -

दूसरी तस्वीर में पूरा परिवार हैप्पी फैमिली पोज देता दिख रहा है। तस्वीर में अर्पिता खान शर्मा, आयुष शर्मा, अतुल अग्निहोत्री, सोहेल खान, हेलेन और फैमिली के कईं अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। इसके बाद की तस्वीरों में दूल्हे मियां अरबाज अपनी दुल्हन शौरा के साथ अपने बेटे संग पोज देते दिख रहे हैं। एक आखिरी तस्वीर में अरबाज खान और उनका बेटा हैप्पी पल एंजॉय करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ अरबाज ने कैप्शन में लिखा, “यह तुम हो. यह मैं हूं. यह हम हैं.”

अरबाज ने शौरा संग की है दूसरी शादी (Arbaaz-Sshura Nikah)

आपको बता दें कि 56 साल के अरबाज खान ने शौरा संग दूसरी शादी की है। इससे पहले एक्टर ने मलाइका अरोड़ा से शादी की हालांकि 19 साल की शादी के बाद इस जोड़ी ने 2016 में सैपरेशन की अनाउंसमेंट कर दी थी और 2017 में ऑफिशियली तलाक ले लिया था। अरबाज और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा अरहान है जिसकी ये दोनों को-पैरेंटिंग करते हैं। वहीं मलाइका भी तलाक के बाद अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं और वे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं शूरा खान (Arbaaz-Sshura Nikah)

शूरा खान सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी की प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। इसके अलावा वे टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के लिए भी काम कर चुकी हैं। शूरा के इंस्टाग्राम पर 13.2 हजार फॉलोवर्स हैं। पहले शूरा का अकाउंट पब्लिक था लेकिन अरबाज खान संग शादी की खबरें आने के बाद उन्होंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।

- Advertisement -

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी (Arbaaz-Sshura Nikah)

गौरतलब है कि अरबाज खान शूरा से उम्र में 15 साल बड़े हैं। इसके अलावा शूरा से ये एक्टर की दूसरी शादी है। इससे पहले अरबाज ने मलाइका से शादी की थी। कपल का एक बेटा अरहान भी है।सवाल ये भी उठ रहे हैं कि शूरा अरबाज के प्यार में कैसे गिरफ्तार हुईं। दरअसल अरबाज और शूरा की लव स्टोरी सिल्वर स्क्रीन से शुरू हुई। अरबाज और शूरा पहली बार ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर मिले। इस फिल्म को अरबाज ने ही प्रोड्यूस किया था और यहीं से दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

किन किन मेहमानों ने शादी में की शिरकत (Arbaaz-Sshura Nikah)

अरबाज खान और शूरा खान की शादी में कई सितारों ने शिरकत की। रवीना टंडन, ऋतेश-जेनेलिया, फराह खान, संजय कपूर, रिद्धिमा पंडित, लूलिआ वंतूर जैसे कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगाए।

Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी

Add
Add

Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी Arbaaz-sshura nikah पूरे खान परिवार की मौजूदगी में हुआ था अरबाज का निकाह, जानें लव स्टोरी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News