गुर्जर और कुर्मी समाज को एक मंच पर लाने की हुई पहल

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़:अखिल भारतीय गुर्जर महासभा और कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें गुर्जर और कुर्मी महासभा को एक मंच पर लाने की पहल हुई। आवास विकास स्थित सतीश चन्द्र नागर के आवास पर समाज सेवी महिपाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में कुर्मी एवं गुर्जर महासभा की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़:अखिल भारतीय गुर्जर महासभा और कुर्मी महासभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें गुर्जर और कुर्मी महासभा को एक मंच पर लाने की पहल हुई।

आवास विकास स्थित सतीश चन्द्र नागर के आवास पर समाज सेवी महिपाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में कुर्मी एवं गुर्जर महासभा की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन गुर्जर महासभा के महामंत्री जय विन्दर सिंह ने किया। बैठक में भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर हरिश चंद पटेल का गुर्जर महासभा के द्वारा स्वागत किया गया। डा0 हरिशचंद्र पटेल ने कहा कि कुर्मी, गुर्जर समाज का ऐतिहासिक स्रोत एक ही है। हमारी संस्कृति, रहन, सहन, खेतीबारी, क्रिया कलाप एक जैसा है। इस लिए कुर्मी एवं गुर्जर समाज के लोगों को एक साथ एक मंच पर लाने की आवश्यकता है जिससे दोनों समाजों का आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक, राजनैतिक उन्नयन हो सके। समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों, विसंगितयों का त्याग कर शिक्षा को विकास की कुंजी मानकर काम करने की आवश्यकता है।

- Advertisement -

गुर्जर महासभा के जिला अध्यक्ष नीरज गुर्जर ने कहा गया कि गुर्जर महासभा इस मुहिम को कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोग प्रदान करेगा। गुर्जर महासभा दोनों समाज की एक जुटता के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।

इस दौरान, सतीश चंद्र नागर, भीम सिंहं कसाना, जयवीर गुर्जर, सत्यप्रकाश कसाना, प्रवेश गुर्जर, जगवीर सिंह, भोपाल सिंह, जगदीश सिंह गुर्जर, सरजीत सिंह, संजय गुर्जर, जयकरन प्रधान, ओमवीर नागर आदि उपस्थित रहे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News