CLOSE

Railway News रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ भोजनालय, रोजाना हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Railway News  Khabarwala24News Hapur:रेलवे स्टेशन पर पिछले दो साल से बंद पड़े भोजनालय सोमवार को फिर से शुरू हो गया। स्टेशन अधीक्षक व यात्रियों ने फीता काटकर भोजनालय का शुभारंभ किया।

दो वर्ष से पड़ा था बंद 

दो वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित भोजनालय अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने के कारण सील कर दिया गया था। जिससे यात्रियों को मिलने वाली सुविधा बंद हो गई थी। आईआरसीटीसी द्वारा पिछले सप्ताह इसकी जिम्मेदारी एक प्राईवेट कंपनी को सौंपी गई।

Railway news रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ भोजनालय, रोजाना हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

- Advertisement -

26 से अधिक ट्रेनों का होता है ठहराव

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रोजाना 26 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। इसके साथ ही ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को भोजन के लिए स्टेशन से बाहर जाना पड़ता था। सोमवार को दोबारा से भोजनालय शुरू हो गया। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को शुद्ध भोजन का लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही भोजनालय पर फास्ट फूड का भी जायका चखने को मिलेगा।

क्या कहते हैं स्टेशन अधीक्षक

स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि आईआरसीटीसी द्वारा फिर से भोजनालय शुरू करा दिया गया है। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Railway news रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ भोजनालय, रोजाना हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ Railway news रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ भोजनालय, रोजाना हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ Railway news रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ भोजनालय, रोजाना हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-