शरीर की जकड़न और थकान दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान योगासन, पूरे दिन महसूस करें ताजगी

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (khabarwala24)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह उठते ही शरीर में अकड़न और थकान महसूस होना आम बात है। लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के सामने बैठना, रात को पर्याप्त नींद न लेना और अनियमित खान-पान जैसे कारण हमारी सेहत पर असर डालते हैं। ऐसे में योगासन को अपनी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (khabarwala24)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह उठते ही शरीर में अकड़न और थकान महसूस होना आम बात है। लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के सामने बैठना, रात को पर्याप्त नींद न लेना और अनियमित खान-पान जैसे कारण हमारी सेहत पर असर डालते हैं। ऐसे में योगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी हो गया है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक समग्र जीवनशैली है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित बनाए रखती है। योग के नियमित अभ्यास से न केवल मांसपेशियां लचीली और मजबूत होती हैं, बल्कि पाचन, दिल और फेफड़े जैसे अंग भी स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा, यह मानसिक तनाव को कम करता है।

- Advertisement -

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, योगासन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह मसल्स स्ट्रेचिंग और जॉइंट मूवमेंट को बेहतर बनाए रखता है।

पर्वतासन: इस आसन में शरीर को सीधा और स्थिर रखने की प्रक्रिया मांसपेशियों में स्ट्रेचिंग और रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाती है। जब हम हाथों को ऊपर की ओर उठाते हैं, तो कंधों और बाजुओं की मांसपेशियां खिंचती हैं। यह खिंचाव रक्त संचार को बेहतर बनाता है और मांसपेशियों में जकड़न को दूर करता है। इस प्रक्रिया से शरीर ऊर्जावान महसूस करता है और दिनभर थकान कम रहती है।

शलभासन: यह आसन अलग प्रकार से शरीर को लाभ पहुंचाता है। इसमें पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाने की प्रक्रिया रीढ़ और कमर की मांसपेशियों को सक्रिय करती है। जब पैरों को ऊपर उठाया जाता है, तो यह पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूती देता है। इससे रीढ़ की हड्डी भी लचीली बनती है और लंबे समय तक बैठने या काम करने के कारण होने वाली थकान और दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा, यह प्रक्रिया रक्त संचार को बढ़ाती है और हृदय को भी स्वस्थ रखती है।

- Advertisement -

नौकासन: इस आसन में शरीर का संतुलन और शक्ति बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। जब हम हाथों और पैरों को एक साथ ऊपर उठाते हैं और शरीर को छाती से ऊपर उठाते हैं, तो पेट की मांसपेशियों और सीने के आसपास मांसपेशियों में स्ट्रेच होता है। यह प्रक्रिया पाचन तंत्र को सक्रिय करती है और शरीर में ऊर्जा का संचार करती है। नौकासन से शरीर का संतुलन बेहतर होता है, और लंबे समय तक खड़े रहने या चलने में आसानी होती है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News