नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (khabarwala24)। सर्दियों में जब हवाएं तेज होती हैं और आर्द्रता कम हो जाती है, तो इसका असर सबसे पहले बालों और सिर की त्वचा यानी स्कैल्प पर पड़ता है। ऐसे में खुजली, रूखापन या फ्लेक्स आना आम बात हो जाती है।
आयुर्वेद के दृष्टिकोण से यह समस्या वात दोष के अत्यधिक होने के कारण हो सकती है क्योंकि वात शुष्कता, हवा और ठंड से संबंधित मानी गई है। साथ ही शरीर के भीतर पोषण और ब्लड सर्कुलेशन की कमी भी इसके पीछे की वजहों में से एक बन सकती है।
आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि जब स्कैल्प से नेचुरल ऑयल और नमी कम हो जाती है, तो हेयर फॉलिकल भी कमजोर हो जाते हैं, जिससे बालों में सूखापन और सिर में खुजली होनी शुरू हो जाती है।
नारियल तेल: नारियल तेल से सिर की मालिश करने पर खून का संचार बढ़ता है, जिससे स्कैल्प को पोषण मिलता है और रूखापन कम होता है। इसलिए नहाने से पहले या सोने से पहले हल्के गर्म तेल से सिर की मालिश करना बेहद लाभदायी माना जाता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि नारियल तेल को हल्का गरम कर स्कैल्प पर लगाने से वात दोष शांत होता है।
एलोवेरा जैल: एलोवेरा में ऐसे गुण हैं जो सिर पर जलन, खुजली और सूखापन कम करने में सहायक होते हैं। ताजा एलोवेरा का जैल निकालें और उसे स्कैल्प पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपके स्कैल्प को ठंड और हवा के कारण होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी।
नींबू का रस: नींबू में विटामिन-सी होता है और यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और खुजली को कम करने में मदद कर सकता है। नींबू के रस को स्कैल्प पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस उपाय से स्कैल्प में ताजगी आएगी, खुजली दूर होगी और बालों की सेहत में सुधार होगा।
जैतून का तेल: जैतून का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है और रूखापन कम करता है। इसे हल्का गरम करके स्कैल्प पर लगाएं, 30 मिनट के लिए छोड़ दें या रातभर छोड़कर सुबह धो लें। नियमित इस्तेमाल से आपकी सिर की नमी बनी रहेगी, रुखे-सूखे बालों में जान आएगी और खुजली से राहत महसूस होगी।
सेब का सिरका: सेब के सिरके का इस्तेमाल स्कैल्प की सफाई और खुजली को मिटाने के लिए किया जा सकता है। सेब के सिरके को पानी के साथ 1:2 के अनुपात में मिलाएं। इस मिश्रण को सिर पर लगाएं, 15-20 मिनट तक छोड़ें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह बैक्टीरिया और खुजली का कारण बनने वाले तत्वों को कम करने में मदद करता है, जिससे स्कैल्प साफ और स्वस्थ होती है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


