Post Meal And Healthy Sweets ये 5 Sweets, वजन कम करने में हैं मददगार हैं! बस खाना खाने के बाद करना होगा सेवन

Khabarwala 24 News New Delhi: Post Meal And Healthy Sweets बहुत से लोगों को मीठा खाना इतना पसंद है,वो हर समय कुछ न कुछ खाते रहते हैं, लेकिन वजन को लेकर टेंशन में आ जाते हैं। वजन कम करने के लिए कई लोग जिम जाते हैं, हैवी एक्सरसाइज करते हैं, ताकि उनका वेट मेंटेन रहे, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Post Meal And Healthy Sweets बहुत से लोगों को मीठा खाना इतना पसंद है,वो हर समय कुछ न कुछ खाते रहते हैं, लेकिन वजन को लेकर टेंशन में आ जाते हैं। वजन कम करने के लिए कई लोग जिम जाते हैं, हैवी एक्सरसाइज करते हैं, ताकि उनका वेट मेंटेन रहे, लेकिन जो लोग मीठे का शौक रखते हैं, उन्हें अपने वजन को लेकर खाने-पीने में बहुत सोचना पड़ता है कि कहीं वजन न बढ़ जाए।

ऐसे लोग जो मीठा खाए बिना रह भी नहीं पाते हैं, उनके लिए ऐसे कई सारे ऑप्शन मीठे में मौजूद हैं। जी हां, आपकी मीठे की क्रेविंग को शांत भी करेगा और वजन भी मेंटेन रहेगा। आज आपको ऐसे ही कुछ मिठाइयों के बारे में बता रहे हैं, जो टेस्ट में मीठी जरूर हैं, लेकिन हेल्दी भी बहुत है।

- Advertisement -

खाने के बाद ये 5 हेल्दी स्वीट्स खाएं (Post Meal And Healthy Sweets)

गुड़ (Post Meal And Healthy Sweets)

अगर आपको खाने के बाद कुछ मीठा खाने की आदत है, तो घर में रखा हुआ गुड़ खा सकते हैं। गुड़ में चीनी की तुलना में काफी कम कैलोरी पाई जाती है। इससे वजन नहीं बढ़ता है और अच्छे से डाइजेस्ट भी हो जाता है।

शहद (Post Meal And Healthy Sweets)

खाने के बाद आप शहद भी खा सकते हैं। इसमें एंटीइंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो खांसी, गले की खराश में काफी राहत देने का काम भी करते हैं। शहद खाने से वजन भी नहीं बढ़ता है और पाचन में सुधार होता है।

ड्राई फ्रूट्स (Post Meal And Healthy Sweets)

खाना खाने के बाद आप टहलते-टहलते किशमिश या दूसरे ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं, जिनमें मिठास तो होती है, लेकिन कैलोरी कम पाई जाती है। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स मिलते हैं।

- Advertisement -

खजूर (Post Meal And Healthy Sweets)

खाने के बाद आप खजूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या किसी चीज में मिलाकर खा सकते हैं, जैसे- खीर में खजूर मिलाकर खा सकते हैं। ये मीठा और एनर्जी से भरा होता है, इससे वजन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

चिया पुडिंग (Post Meal And Healthy Sweets)

खाने के बाद आप चिया पुडिंग बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए एक छोटी कटोरे में दूध, दही, चिया सीड्स, मेपल सिरप और हल्का सा नमक मिलाएं और 30 Min के लिए रख दें। आप इसमें फ्रेश फल काटकर भी डाल कर खा सकते हैं, ये आपके वजन को मेंटेन करके रखेगा।

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। Khabarwala 24 News की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News