CLOSE

Headache Home Remedies चुटकियों में दूर हो जाएगा सिर दर्द , अपनाएं ये 7 घरेलू नुस्खे

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Headache Home Remedies सिरदर्द कभी भी, किसी को भी हो सकता है। यह एक ऐसी समस्या है, जो बड़ों से लेकर बच्चों तक को दिक्कत करती है और तो और अधिकतर युवा वर्ग इसकी चपेट में आते हैं। सिरदर्द के एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। इसके साथ ही यह सिर्फ शारीरिक नहीं होता है बल्कि मेंटल और इमोशनल वजह से भी होता है।

कई हो सकते हैं सिरदर्द के कारण (Headache Home Remedies)

माइग्रेन (Headache Home Remedies)

माइग्रेन एक जानलेवा सिरदर्द होता है। माइग्रेन आमतौर पर एक ओर सिर के दर्द के साथ दूसरी लक्षणों जैसे कि वोमिटिंग या आवाज के साथ आता है।

टेंशन या स्ट्रेस

लाइफ में हर किसी के टेंशन, चिंता या स्ट्रेस सिरदर्द का मुख्य कारण बन सकते हैं।

- Advertisement -

साइनसाइटिस

साइनसाइटिस के कारण नाक में संक्रमण हो सकता है, जो सिरदर्द का कारण बन सकता है।

डाइट

ज्यादा मात्रा में कॉफी, अल्कोहल सिरदर्द का कारण बन सकता है।

अन्य कारण

कम नींद या ज्यादा थकान सिरदर्द का कारण बन सकता है।

- Advertisement -

मेडिकल समस्याएं

कुछ सामान्य मेडिकल समस्याएं जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, सिर के इंफेक्शन या अन्य नर्व के जुड़ी समस्याएं भी सिरदर्द का कारण बन सकती हैं।

ये हैं कुछ घरेलू उपचार

गर्म पानी

पैरों को गर्म पानी में डालकर रखने से भी सिर दर्द से राहत मिलती है। इससे सिर की ब्लड वेसल्स में प्रेशर कम होता है।

बर्फ की सिकाई

बर्फ की ठंडक सूजन को दूर करने के साथ-साथ सिरदर्द के इलाज के लिए दवा की तरह काम करती है।

पुदीने का रस

पुदीना की पत्तियों के जूस के अपने माथे पर कुछ देर लगाने से सिर का दर्द ठीक हो सकता है।

तुलसी के पत्ते

तुलसी के कुछ पत्तों को लेकर अच्छे से वॉश करें और चबाएं या तुलसी को किसी तेल(जो आपको पसंद हो) के साथ मिलाकर माथे पर मसाज करें, इससे काफी आराम मिलता है।

लौंग का पेस्ट

सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौंग को पीसें और हल्का गर्म करें। फिर इसे वहां लगाएं, जहां दर्द हो रहा है। सिर दर्द में ये नुस्खा बहुत कारगर है।

राई का पेस्ट

सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए राई को पीसकर माथे पर लगाने से सिर दर्द में आराम मिलता है।

बादाम तेल

सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए बादाम तेल में केसर मिलाएं और उसे दिन में ३-४ बार स्मेल लेने से सिरदर्द कम हो सकता है।

Disclaimer : उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। Khabarwala 24 News की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-