Hapurईटों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur : कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी के जंगल में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद में दो दोस्तों ने एक युवक की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी । युवक का शव गन्ने के खेत में फेंककर हत्यारोपी फरार हो गए। मंगलवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी के जंगल में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद में दो दोस्तों ने एक युवक की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी । युवक का शव गन्ने के खेत में फेंककर हत्यारोपी फरार हो गए। मंगलवार को युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी 25 वर्षीय बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के परिजन की तहरीर पर हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला जरूपनगर कालोनी निवासी देवी सिंह, पत्नी विमलेश, पुत्र रोकी, बिट्टू(25 वर्षीय), पुत्री कविता और मोंटी के साथ रहता हैं। रविवार को बिट्टू घर से गया था, लेकिन उसके बाद से कुछ पता नहीं चल सका। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसका शव मंगलवार को मिला।
पुलिस ने बताया कि बिट्टू मोहल्ले के ही भारत व अंकित के साथ ई-रिक्शा में बैठकर गांव दादरी स्थित एक व्यक्ति के नलकूप पर पहुंचा, जहां तीनों ने बैठकर शराब पी। इस दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए अंकित व भारत ने ईंट से मुंह कुचलकर बिट्टू की हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी नलकूप से करीब 200 मीटर दूर स्थित ईंख के खेत में बिट्टू के शव को फेंक दिया और वहां से अपने-अपने घर चले गए। बिट्टू के लापता होने पर परिजन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Hapurईटों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार Hapurईटों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार Hapurईटों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार Hapurईटों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार Hapurईटों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार Hapurईटों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार Hapurईटों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार Hapurईटों से कुचलकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस ने हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News