Hapur हापुड़ पुलिस ने 10 महीने में 217 गाड़ियां बरामद कर 204 वाहन चोर पकड़े

Khabarwala 24 News Hapur: (गौरव शर्मा): हापुड़ में संगठित अपराध रोकने के लिए पुलिस ने वाहन चोरों की कमर तोड़ने की कवायद शुरू की है। जनवरी 2023 से एक अक्टूबर 2023 तक कुल 10 महीनों में पुलिस ने 204 वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए 217 गाड़ियां बरामद की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: (गौरव शर्मा): हापुड़ में संगठित अपराध रोकने के लिए पुलिस ने वाहन चोरों की कमर तोड़ने की कवायद शुरू की है। जनवरी 2023 से एक अक्टूबर 2023 तक कुल 10 महीनों में पुलिस ने 204 वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए 217 गाड़ियां बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ यह अभियान पुलिस विभाग के वार्षिक कम्पैन कैलेंडर के अनुपालन में चलाया। बीते दस महीनों से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ चल रहे इस अभियान में पुलिस ने उनके कब्जे से 217 वाहनों को बरामद किया है। पुलिस इन वाहनों के असली मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस काम में लगे गैंग की कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने विशेष सख्ती कर रखी है। यह अभियान हापुड़ नगर, हापुड़ देहात, बाबूगढ़, पिलखुवा, धौलाना, हाफिजपुर, कपूरपुर, गढ़मुक्तेश्वर, सिम्भावली, बहादुरगढ़ व यातायात पुलिस द्वारा वाहन चोरी में संलिप्त गैंग को पकड़ा जा चुका है।
——-
पुलिस द्वारा बरामद वाहनों का विवरण

थाना बरामद वाहन
हापुड़ नगर 51
हापुड़ देहात 11
बाबूगढ़ 20
पिलखुवा 31
धौलाना 3
हाफिजपुर 11
कपूरपुर 19
गढ़मुक्तेश्वर 28
सिम्भावली 11
बहादुरगढ़ 9
———
यातायात पुलिस द्वारा बरामद वाहनों का थाना वार विवरण

थाना बरामद वाहन
हापुड़ नगर 9
बहादुरगढ़ 5
सिम्भावली 3
गढ़मुक्तेश्वर 2
बाबूगढ़ 1
पिलखुवा 3
धौलाना    1

Hapur हापुड़ पुलिस ने 10 महीने में 217 गाड़ियां बरामद कर 204 वाहन चोर पकड़े Hapur हापुड़ पुलिस ने 10 महीने में 217 गाड़ियां बरामद कर 204 वाहन चोर पकड़े Hapur हापुड़ पुलिस ने 10 महीने में 217 गाड़ियां बरामद कर 204 वाहन चोर पकड़े Hapur हापुड़ पुलिस ने 10 महीने में 217 गाड़ियां बरामद कर 204 वाहन चोर पकड़े Hapur हापुड़ पुलिस ने 10 महीने में 217 गाड़ियां बरामद कर 204 वाहन चोर पकड़े Hapur हापुड़ पुलिस ने 10 महीने में 217 गाड़ियां बरामद कर 204 वाहन चोर पकड़े Hapur हापुड़ पुलिस ने 10 महीने में 217 गाड़ियां बरामद कर 204 वाहन चोर पकड़े

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News