Hapur News Khabarwala24 News:गृहक्लेश से परेशान एक गांव निवासी एक महिला घर से कुचेसर रोड चौपला स्टेशन पहुंच गई। रात्रि के समय रेलवे लाइन पर आत्महत्या का प्रयास किया। रेलवे लाइन पर ट्रेन आती दिखाई देने पर आसपास के लोगों ने महिला की जान बचाई।
बताया गया कि हापुड़ के एक गांव निवासी महिला गृहक्लेश के चलते घर से निकल गई। पैदल घूमते घूमते कुचेसर रोड रेलवे स्टेशन पहुंच गई। रात्रि करीब 9.30 बजे मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आता देख पर आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे लाइन पर पहुंच गई। स्टेशन पर मौजूद लोगों व कर्मचारियों ने जब महिला को रेलवे लाइन पर देखा वहां से किसी तरह हटाया और परिजन को सूचना दी। समझा बुझाकर परिजनों के साथ उसे भेज दिया।



