Hapur News सात सूत्रीय मांगों के लिए टीबी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : टीबी कंट्रोल एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को टीबी कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगे न माने जाने के विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक टीबी कर्मचारी शनिवार को भी इसी प्रकार सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे, लेकिन फिर भी सुनवाई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur : टीबी कंट्रोल एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को टीबी कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगे न माने जाने के विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक टीबी कर्मचारी शनिवार को भी इसी प्रकार सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे, लेकिन फिर भी सुनवाई न हुई तो एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष सुनेना अरोड़ा द्वारा सितंबर माह में निक्षय पोर्टल पर डेटा अपलोड न करने और 27 सितंबर को लखनऊ में एक रैली आयोजित कर विरोध दर्ज कराने और फिर भी सुनवाई न होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
टीबी कंट्रोल एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के हापुड़ जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष सुनेना अरोड़ा की ओर से 17 अगस्त को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ‌मिशन निदेशक को ज्ञापन भेजकर चेताया गया था। उसी क्रम में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज करा रहे हैं।
सुशील चौधरी ने बताया एसोसिएशन लंबे समय से राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के संविदा कर्मचारियों के ल‌िए सामूहिक बीमा योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस बीमा योजना के तहत मेडीक्लेम, लैब टैक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टीबीएचवी और ड्राइवर को नवीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के कर्मचारियों के समान वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान करने एवं तीन और पांच साल की नौकरी होने पर मिलने वाले लॉयल्टी बोनस की ही तरह 10, 15 और 20 वर्ष की नौकरी पूर्ण करने पर भी लॉयल्टी बोनस देने और भ्रमण के लिए दी जाने वाली राशि को वेतन में शामिल करके देने का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रिक्त पदों पर तत्काल भर्तियां की जाने की मांग कर रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह और संरक्षक मनोज कुमार गौतम का भी सहयोग रहा।

Hapur news सात सूत्रीय मांगों के लिए टीबी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य Hapur news सात सूत्रीय मांगों के लिए टीबी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य Hapur news सात सूत्रीय मांगों के लिए टीबी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य Hapur news सात सूत्रीय मांगों के लिए टीबी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य Hapur news सात सूत्रीय मांगों के लिए टीबी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य Hapur news सात सूत्रीय मांगों के लिए टीबी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य Hapur news सात सूत्रीय मांगों के लिए टीबी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News