Hapur हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल ने भजन संध्या का किया भव्य आयोजन, जमकर झूमे नाचे

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में यहां श्री चंडी मंदिर रोड स्थित हनुमान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्या की शादी में दो अलमारी भी भेंट की गईं। निर्गुण तो निराधार होता है (Hapur) संकीर्तन मंडल की अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा गीता […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में यहां श्री चंडी मंदिर रोड स्थित हनुमान मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्या की शादी में दो अलमारी भी भेंट की गईं।

निर्गुण तो निराधार होता है (Hapur)

संकीर्तन मंडल की अध्यक्ष डा आराधना बाजपेई ने कहा गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है कि हे अर्जुन जो लोग मेरी सगुण रूप में पूजा करते हैं वे भक्तजन मुझे बहुत प्यारे हैं। निर्गुण तो निराधार होता है। वह अगम ,अगोचर और निराकार होता है। मन वहां टिक नहीं पाता है। इसलिए तुम मुझे सगुण रूप में ही भजो इसमें ही तेरा हित है।

संस्था की सचिव अर्चना कंसल ने कहा कि भगवान कृष्ण कहते हैं कि कुछ लोग मुझे प्रेम के बल पर पाते हैं और कुछ मुझे ज्ञान के बल पर पाते हैं। पर जो भी मुझको पाते हैं वे भवसागर से तर जाते हैं।

मैं कण कण में विद्यमान हूं (Hapur)

कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता एवं सह कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने कहा कि भगवान कृष्ण कहते हैं कि मैं कण कण में विद्यमान हूं,में जड़ और चेतन में हूं। मैं पुरुषोत्तम हूं भजन संध्या में भजनों का दौर जब चला तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर डा प्रेमलता तिवारी,नीना अग्रवाल,ममता अग्रवाल,संतोष शर्मा,अनीता गुप्ता,अर्चना कंसल,डा आराधना बाजपेई,पूनम गुप्ता, शारदा शर्मा उपस्थित थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News