विवेक रंजन ने की ‘धुरंधर’ टीम की तारीफ, बोले – मुझे पता है ऐसी फिल्में बनाना कितना मुश्किल है

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (khabarwala24)। ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ की पूरी टीम की जमकर सराहना की।उन्होंने खास तौर पर निर्देशक आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह को संबोधित करते हुए उनका […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (khabarwala24)। ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘द बंगाल फाइल्स’ जैसी गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ की पूरी टीम की जमकर सराहना की।

उन्होंने खास तौर पर निर्देशक आदित्य धर और लीड एक्टर रणवीर सिंह को संबोधित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। विवेक रंजन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसी फिल्में बनाना मुश्किल है और यह बात वह अच्छे से समझते हैं। ऐसे नाजुक विषय को चुनने के लिए उन्होंने टीम को बधाई दी।

- Advertisement -

उन्होंने लिखा, “आदित्य धर और रणवीर सिंह आपने कमाल कर दिया। आप फिल्म की बुराई करने वालों को भूल जाओ।”

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे पता है कि ऐसी फिल्में बनाना कितना मुश्किल है जो मौजूदा इकोसिस्टम को चुनौती देती हैं। जाओ, सेलिब्रेट करो। जब मैं वापस आऊंगा तो यह फिल्म जरूर देखूंगा। ऑलवेज बेस्ट।”

विवेक का यह पोस्ट उस समय आया है जब ‘धुरंधर’ को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कुछ लोग फिल्म की कहानी और प्रस्तुति की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे में विवेक रंजन अग्निहोत्री का यह सपोर्टिव मैसेज फिल्म की पूरी टीम के लिए बड़ा बूस्ट है।

- Advertisement -

बता दें, विवेक रंजन अग्निहोत्री खुद उन फिल्म मेकर्स में से हैं जिन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्म बनाकर मुख्यधारा के नैरेटिव को चुनौती दी थी और काफी आलोचनाओं का भी सामना किया था। इसलिए उनका यह कहना कि “ऐसी फिल्में बनाना कितना मुश्किल है जो इकोसिस्टम को चुनौती देती हैं।

विवेक रंजन से पहले, फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने भी फिल्म की कहानी के साथ कलाकारों की सराहना की। उन्होंने रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और अपने दोस्त राकेश बेदी को सरप्राइज पैकेज बताया। उन्होंने कहा कि हर कलाकार की परफॉर्मेंस बारीक और प्रभावशाली है, जो दर्शकों पर गहरा असर छोड़ती है। अशोक ने इस संवेदनशील और जटिल विषय को स्क्रीन पर इतनी बारीकी से पेश करने के लिए आदित्य धर की तारीफ की।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News