Suspense-Thriller Korean Series दर्शकों के बीच तेजी से बढ़ा वेब सीरीज का क्रेज, अबतक नहीं देखी ये सस्पेंस-थ्रिलर कोरियन सीरीज तो इस वीकेंड कर डाले बिंजवॉच

Khabarwala 24 News New Delhi : Suspense-Thriller Korean Series पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ा है। 2021 में भी दर्शकों के बीच एक जबरदस्त वेब सीरीज ने दस्तक दी, जिसने हर जगह तहलका मचा दिया। लोकप्रियता के मामले में इस सीरीज ने स्क्विड गेम्स को भी कड़ी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Suspense-Thriller Korean Series पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ा है। 2021 में भी दर्शकों के बीच एक जबरदस्त वेब सीरीज ने दस्तक दी, जिसने हर जगह तहलका मचा दिया। लोकप्रियता के मामले में इस सीरीज ने स्क्विड गेम्स को भी कड़ी टक्कर दी। भारतीय दर्शकों के बीच भी अब वेब सीरीज का क्रेज अपने चरम पर है।

पिछले कुछ सालों में पाताल लोक, सेक्रेड गेम्स, मिर्जापुर, मेड इन हेवन और द फैमिली मैन जैसी भारतीय सीरीज रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस सीरीज में पाप और नर्क की कहानी दिखाई गई, जिसे पूरी दुनिया में अलग-अलग तरह के रिव्यू मिले। सीरीज में एक महिला को नर्क से आए राक्षसों द्वारा जलाकर राख करने का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाता है।

- Advertisement -

2021 में रिलीज हुई सीरीज (Suspense-Thriller Korean Series)

लेकिन, यह कोई भारतीय नहीं बल्कि साउथ कोरियन सीरीज है। यहां जिस सीरीज की बात हो रही है उसका नाम है ‘हेलबाउंड’। जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, इसकी कहानी ‘नर्क’ से जुड़ी हो सकती है। इस सीरीज ने नवंबर 2021 में नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी थी।

इसी दौरान स्क्विड गेम्स भी रिलीज हुई, जिसने पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया। जिसके कारण हेलबाउंड की तुलना स्क्विड गेम्स से भी की गई। इस सीरीज में दर्शकों को नर्क की आग से लेकर मौत का लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ दिखाया गया। कहानी सिर्फ इतनी ही नहीं है, इसमें कट्टरता का एक हिस्सा भी दिखाया गया है।

क्या है हेलबाउंड? (Suspense-Thriller Korean Series)

इस सीरीज की कहानी एक डिजिटल कॉमिक पर आधारित है, जिसे सालों पहले लिखा गया था। 2021 में इसे सीरीज बनाकर हेलबाउंड के नाम से दर्शकों के बीच रिलीज किया गया। हेलबाउंड में कोरिया के एक शहर की कहानी दिखाई गई है, जहां का समय 2027 से 2030 तक का है।

- Advertisement -

इस सीरीज की कहानी कुछ ऐसी है कि पाप करने वाले एक व्यक्ति के सामने एक अजीब सा साया आता है, जो आने वाले दिनों में उसकी मौत की घोषणा करता है। इस भविष्यवाणी के बाद उसकी मौत निश्चित है। भविष्यवाणी के अनुसार तय समय पर नर्क से तीन राक्षस आते हैं और उसे नर्क की आग में भस्म कर देते हैं।

हर तरफ मौत का मंजर (Suspense-Thriller Korean Series)

यहां एक ग्रुप बनता है, जिसका नाम है ‘द ट्रुथ सोसाइटी’। इस सोसाइटी का चेयरमैन लोगों को बुलाता है और उन्हें पाप न करने का ज्ञान देता है। लोग उसके दीवाने हैं और उसकी बातों पर आंख मूंदकर यकीन करते हैं। चेयरमैन लोगों को उनके कर्मों की सजा के बारे में बताता है।

पूरी सीरीज में लगातार मौतें होती हैं और इसमें जांच का एंगल भी जुड़ता है। एक जासूस है, जो खुद अपनी निजी जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहा है। इस जासूस को शहर में हो रही मौतों की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेदारी दी जाती है। यह जासूस इन सब से कैसे बाहर निकलता है, यह देखने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News