मुंबई, 7 अक्टूबर (khabarwala24)। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लगातार पंजाब के गांवों में जाकर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। कभी वह गांव-गांव घूमकर लोगों को राहत सामग्री बांटते हैं, तो कभी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील करते हैं। मंगलवार को भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह एक गांव में लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों का सामान बांटते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वह लोगों को गद्दे और कंबल जैसी जरूरी चीजें देते दिख रहे हैं, तो कुछ में वह बच्चों और ग्रामीणों के साथ हंसी-खुशी तस्वीरें खिंचवाते हुए मुस्कुराते हुए देखे जा सकते हैं। कुछ तस्वीरों में वह अपनी बहन मालविका सूद के साथ लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।
खास बात यह है कि सोनू ने इन तस्वीरों के साथ कोई लंबा-चौड़ा कैप्शन नहीं लिखा, बल्कि सिर्फ एक (रेड हार्ट) इमोजी पोस्ट किया।
उनकी इस पोस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया है। फैंस और फॉलोअर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे और उनके इस मानवीय कार्य को सलाम कर रहे हैं।
सोनू सूद का यह प्रयास कोई नया नहीं है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भी प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने और जरूरतमंदों को भोजन व अन्य सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके इस कार्य ने उन्हें ‘रियल हीरो’ की उपाधि दिलाई थी। पंजाब में उनके हालिया प्रयास भी उनके सामाजिक कार्यों की निरंतरता को दर्शाते हैं।
सोनू सूद ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ के माध्यम से सामाजिक कार्यों में काम करते हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में भी काम कर लोगों के दिलों में राज किया है। अभिनेता ने हाल ही में फिल्म फतेह से निर्देशक के रूप में वापसी की है। फतेह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज जैसे कलाकार शामिल हैं।
वह फिल्मों में अभिनय के अलावा, विज्ञापन और व्यवसायों से भी जुड़े हुए हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


