मुंबई, 6 दिसंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की खास दोस्त और रोमानियाई सिंगर लूलिया वंतूर ने एक्टर दीपक तिजोरी के साथ शॉर्ट ड्रामा ‘इकोज ऑफ अस’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया।
हाल ही में लूलिया ने khabarwala24 से बातचीत की और दीपक तिजोरी संग अनुभव से लेकर सलमान खान के परिवार के साथ अपने रिश्ते और आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर खास बातचीत की।
उन्होंने कहा, “दीपक तिजोरी बहुत अच्छे इंसान और शानदार अभिनेता हैं। उनके साथ काम करके काफी अच्छा अनुभव रहा। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।”
लूलिया ने यह भी बताया कि ‘इकोज ऑफ अस’ में एक लव सॉन्ग को उन्होंने एक भारतीय गायक के साथ गाया है। अभी मेरे कई सारे गाने रिलीज होने बाकी हैं।
हाल ही में लूलिया ने सलीम खान (सलमान खान के पिता) के जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा, “सलीम साहब बहुत शानदार इंसान हैं। उनके साथ बिताया हर पल कुछ सिखाता है। मेरा अपना परिवार दूर है, इसलिए वे मेरे लिए परिवार जैसे हैं।”
जब khabarwala24 ने उनसे पूछा, “क्या आपको रोमानिया में सफल करियर छोड़ने का पछतावा है?”, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपने जीवन से ये सब बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहूंगी, क्योंकि नया देश आपको सेफ जोन से बाहर निकालता है। आपको खुद को नए सिरे से पहचान बनानी पड़ती है। मैंने माना कि रोमानिया में मेरा एक सफल करियर था। मैंने वहां पर कई सारे काम किए हैं, लेकिन जिंदगी ने मुझे नया रास्ता दिया। नई भाषा में गाना, परफॉर्म करना, और रिकॉर्डिंग करना। मैंने महसूस किया कि गायन ही मेरा असली जुनून है।”
उन्होंने कहा, “हर भाषा की अपनी आत्मा होती है। संगीत संस्कृति की जड़ है। भारतीय संगीत मेरे लिए इंद्रधनुष जैसा है। रंगों, सुरों और भावनाओं से भरा। हिंदी संगीत सीखकर मैं इंसान के तौर पर समृद्ध हुई हूं।”
जब पूछा गया कि पोप के सामने गाना परफॉर्मेंस था या प्रार्थना, तो लूलिया ने कहा, “सच बोलूं तो तीनों थे, परफॉर्मेंस, संस्कृति दिखाना और प्रार्थना भी।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


