मुंबई, 9 दिसंबर (khabarwala24)। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी और मशहूर लेखक-गीतकार जावेद अख्तर का रिश्ता लंबे समय से लोगों के लिए मिसाल रहा है और समय के साथ दोनों का प्यार और ये रिश्ता गहरा होता जा रहा है।
इसका अंदाजा शबाना आजमी की सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है। मंगलवार को दोनों अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं।
अभिनेत्री ने जावेद अख्तर को विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे की ओर प्यार से देख रहे हैं। फोटो के साथ शबाना ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, “41 साल की शादी के बाद भी एक-दूसरे को इतनी मोहब्बत से देख पाना ही सब कुछ बयां कर देता है… हैप्पी एनिवर्सरी जादू।”
पोस्ट शेयर करने के बाद अभिनेत्री और जावेद अख्तर के साथी कलाकारों और फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और अनिल कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। फराह खान ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “शादी की सालगिरह की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से 1984 में शादी की थी। जावेद अख्तर की ये दूसरी शादी थी। जावेद अख्तर ने इससे पहले हनी ईरानी से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे। जावेद अख्तर और हनी ईरानी के दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं। शादी के बाद शबाना ने दोनों को सगे बच्चों से भी ज्यादा प्यार दिया। शबाना अक्सर सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
शबाना आजमी जल्द ही निर्देशक संतोषी की एक्शन ड्रामा “लाहौर 1947” में दिखाई देंगी। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल जैसे शानदार कलाकार हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


