OTT Upcoming Release जियो सिनेमा से नेटफ्लिक्स तक, रिलीज होने को तैयार ये फिल्में-सीरीज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: OTT Upcoming Release अक्टूबर का महीना शुरू होने के साथ ही इस महीने रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट भी सामने आ गई है। जाहिर है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं।

ओटीटी लवर्स में भी नई फिल्मों और सीरीज को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। सितंबर महीने में काफी कुछ नया देखने को मिला जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब अक्टूबर महीने में जो फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं, उनकी लिस्ट भी सामने आ गई है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि इस महीने आप एक्शन से थ्रिलर तक किन-किन फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

CTRL (OTT Upcoming Release)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी नई फिल्म CTRL लेकर आ रही हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है, जिसमें दिखाया गया है कि अपने बॉयफ्रेंड के चक्कर में एक्ट्रेस कैसे AI के चक्कर में फंस जाती हैं। इससे उनकी पूरी लाइफ को AI कंट्रोल कर लेता है। अनन्या की ये फिल्म 4 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

- Advertisement -

The Buckingham Murders (OTT Upcoming Release)

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म द बकिंघम मर्डर्सज् पिछले महीने 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। अब इस फिल्म को मेकर्स ओटीटी पर रिलीज करने जा रहे हैं। हालांकि डेट कंफर्म नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि करीना कपूर की ये फिल्म अक्टूबर में ओटीटी पर दस्तक दे सकती है।

- Advertisement -

Yudhra (OTT Upcoming Release)

बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहन की एक्शन फिल्म युध्रा भी पिछले महीने 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर इस महीने रिलीज होने जा रही है। हालांकि मेकर्स ने रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।

Amar Prem Ki Kahani (OTT Upcoming Release)

प्यार का पंचनामा और आदिपुरुष जैसी फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुके बॉलीवुड एक्टर सनी सिंह पिछली बार लव की अरेंज मैरिज में नजर आए थे। अब उनकी नई फिल्म च्अमर प्रेम की प्रेम कहानी जियो सिनेमा पर 4 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सनी के अलावा प्रनूतन बहल भी मुख्य किरदार में हैं।

Fabulous Lives vs Bollywood Wives 3 (OTT Upcoming Release)

ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज फेबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स का तीसरा सीजन रिलीज होने के लिए तैयार है। ये सीरीज 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं सीरीज में महीप कपूर, भावना पांडे, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी, रिद्धिमा कपूर, शालिनी पस्सी और कल्याणी साहा चावला नजर आएंगी।

Thangalaan (OTT Upcoming Release)

साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम और मालविका मोहन की फिल्म थंगलान की OTT रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, अब खबर है कि चियान विक्रम की फिल्म इसी महीने अक्टूबर में रिलीज होगी।

Do Patti (OTT Upcoming Release)

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और कृति सेनन की फिल्म दो पत्ती भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का एक वीडियो जारी करते हुए इसकी रिलीज पर अपडेट दिया गया था। अब ये फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Vaazhai (OTT Upcoming Release)

ग्रामीण जीवन और सामाजिक मुद्दों को दिखाती मारी सेल्वराज की क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म Vaazhai का इंतजार पिछले काफी वक्त से हो रहा था। पहले जहां फिल्म की रिलीज डेट 27 सितंबर रखी गई थी। वहीं अब ये फिल्म 11 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-