Kissa-E-Rekha रेखा ने जब दिया था होश उड़ा देने वाला जवाब…

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Kissa-E-Rekha हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं। अक्सर फिल्मों में रेखा का प्यार अधूरा ही दिखाया गया है। वैसे ही रियल लाइफ में भी उनकी लव स्टोरी पूरी न हो सकी।

Kissa-E-Rekha रेखा और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों एक-दूसरेको दिल दे बैठे थे। जहां रेखा ने हमेशा डंके की चोट पर अपने प्यार का इजहार किया… वहीं अमिताभ बच्चन ने हमेशा चुप्पी साधे रखी।

रेखा हुई फिल्मों से दूर (Kissa-E-Rekha)

Kissa-E-Rekha रेखा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वह रियलिटी शोज में नजर आ जाती हैं। शोज में वो कई बार अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अनसुने किस्से लोगों के बीच शेयर करती दिखती हैं। वहीं दर्शक भी रेखा को देख बेहद खुश हो जाते हैं।

- Advertisement -

सवाल सुनकर हुए शाॅक्ड (Kissa-E-Rekha)

Kissa-E-Rekha ऐसा ही तब एक बार हुआ जब रेखा इंडियन आइडल के सेट पर बतौर गेस्ट पहुंची थीं। शो के होस्ट जय भानुशाली ने शो की जज नेहा कक्कड़ और रेखा जी से पूछा-क्या कभी आपने किसी शादीशुदा आदमी के प्यार में पागल औरत को देखा है? जय का सवाल सुनकर हर कोई शॉक्ड हो गया। लेकिन रेखा ने कुछ ऐसा कहा कि सबके होश उड़ गए।

आंखों में दिख रहा था दर्द (Kissa-E-Rekha)

Kissa-E-Rekha रेखा ने जय का सवाल सुना। बिना वक्त गवाएं उन्होंने कहा- ‘मुझसे पूछिए ना।’ रेखा का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद दर्शक से लेकर जजेस तक हर कोई हैरान रह गया। थोड़ी देर बाद सब जोर-जोर से हंसने लगे। लेकिन रेखा की आंखों में अधूरी मोहब्बत का दर्द साफ झलक रहा था।

एक बात सुन बिग बी की लाइफ से दूर हो गईं थी रेखा (Kissa-E-Rekha)

Kissa-E-Rekha कहते हैं कि जैसा रेखा ने हर मुमकिन कोशिश की थी अमिताभ बच्चन को पाने के लिए…वैसे ही जया ने हर वो पैतरा आजमाया, जिससे उनकी बसाबसाया घर न टूटे। रेखा और अमिताभ का प्यार परवान चढ़ रहा था। तभी जया ने रेखा को घर पर डिनर के लिए इनवाइट किया था।

- Advertisement -

Kissa-E-Rekha  कहा जाता है ये वहीं समय था जब जया ने रेखा को अमिताभ की पत्नी होने का रुतबा दिखाया था। जया ने रेखा से साफ कह दिया था, वह चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन वह अमिताभ बच्चन को कभी नहीं छोड़ेंगी न ही तलाक देंगी। जया की इस बात ने रेखा को अंदर तक हिला दिया था। वह समझ गईं थी कि उनका पीछे हटना ही बेहतर होगा।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-