CLOSE

Indian 2 Trailer OUT फिर बने कमल हसन स्वतंत्रता सेनानी, अब भ्रष्टाचार का करेंगे खात्मा

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Indian 2 Trailer OUT दिग्गज एक्टर कमल हासन अपनी अगली फिल्म ‘इंडियन 2’ के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। मेकर्स ने उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। फिल्म एक बार फिर से कमल हासन को देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ देखा जा रहा है। आपको बता दे कि यह 28 साल बाद है जब एक्टर फिर से स्वतंत्रता सेनानी के अंदाज में लौटे हैं। ट्रेलर में उन्हें भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए देखा जा रहा है।

दमदार अंदाज में दिखे कमल हासन (Indian 2 Trailer OUT)

‘इंडियन 2’ के ट्रेलर में कमल हासन अपने सिग्नेचर वर्मा कलाई मार्शल आर्ट्स में स्टंट्स करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बार भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है। एक्शन्स सीन्स शानदार हैं। ‘इंडियन 2’ के ट्रेलर में कमल हासन अपने सिग्नेचर वर्मा कलाई मार्शल आर्ट्स में स्टंट्स करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस बार भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है। एक्शन्स सीन्स शानदार हैं। फिल्म में वीरसेकरन सेनापति नाम के एक स्वतंत्रता सेनानी की कहानी दिखाई गई है, जो सिस्टम में हो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है और इसे रोकने की हर संभव कोशिश करता है।

YouTube video

‘इंडियन’ की सीक्वल है फिल्म इंडियन 2 (Indian 2 Trailer OUT)

आपको बता दें कि कमल हासन की ‘इंडियन 2’ 1996 में आई फिल्म ‘इंडियन’ की सीक्वल है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। उम्मीद की जा रही है कि इसके सीक्वल को भी दर्शक उसी तरह पसंद करेंगे। वहीं, ट्रेलर को देखते हुए तो यह कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है, बाकी तो वक्त के साथ ही फैसला हो पाएगा।

- Advertisement -

फिल्म 12 जुलाई को होगी रिलीज (Indian 2 Trailer OUT)

साउथ डायरेक्टर शंकर शनमुगम के निर्देशन में बनी ‘इंडियन 2’ में कमल हासन के अलावा काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह को भी अहम किरदार में देखा जाने वाला है। फिल्म का ट्रेलर तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया है। वहीं, फिल्म 12 जुलाई, 2024 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-