मुंबई, 9 सितंबर (khabarwala24)। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है। इस प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया। इस संकट की घड़ी में एक परिवार ने बाहरी मदद का इंतजार करने के बजाय अपने घर को बचाने के लिए खुद ही मिट्टी का बांध बनाया। इस प्रेरणादायक कहानी की जानकारी मिलते ही अभिनेता सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद तुरंत उनके घर पहुंचे।
सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे बाढ़ के दौरान गुरुजोत नाम के बच्चे और उनके परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। इस परिवार ने किसी बाहरी मदद का इंतजार करने के बजाय खुद ही अपने घर के आसपास मिट्टी का बांध बनाया, ताकि बाढ़ का पानी उनके घर में प्रवेश नहीं कर सके। हालांकि बाढ़ की वजह से घर के हालात खराब हैं और घर के आस-पास भी पानी भरा है, लेकिन बांध की वजह से उनके घर में कम पानी आया है।
इस साहसिक कदम ने न केवल उनके घर को बचाया, बल्कि उनकी हिम्मत को भी दर्शाया। वीडियो में सोनू परिवार के साथ बातचीत करते हुए उनके हालचाल पूछते और बाढ़ के प्रभाव के बारे में जानकारी लेते नजर आ रहे हैं।
सोनू ने पोस्ट में लिखा, घर टूटा है, मगर हौसला अभी भी बरकरार है।
सोनू ने प्रशंसकों से अपील की कि वे इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों का साथ दें, जिसके लिए उन्होंने लिखा, आपका साथ मेरी असली ताकत है। आइए, मिलकर प्रभावित लोगों के लिए एकजुट हों और बदलाव लाएं।
सोनू की इस पहल की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। उनकी यह कोशिश न केवल पीड़ितों को हौसला दे रही है, बल्कि समाज में दूसरों को भी मदद के लिए प्रेरित कर रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं, और सोनू और बाकी कई सेलेब्रिटी भी आगे बढ़कर पंजाब की मदद कर रहे हैं।
इससे पहले पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना भी पंजाब के गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने गई थी। अभिनेत्री ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए लोगों से अपील करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, मानवता के सागर में एक बूंद।
वीडियो में अभिनेत्री जरूरी सामान और गांव के लोगों से हालचाल लेती भी दिख रही थी।
एनएस/जीकेटी
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


