CLOSE

गायक ही नहीं, पियानो के जादूगर भी हैं मिलिंग गाबा, हर सुर में भर देते हैं नई जान

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

मुंबई, 6 दिसंबर (khabarwala24)। भारतीय संगीत जगत में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जो सिर्फ आवाज से ही नहीं, बल्कि अपनी संगीत के प्रति लगन और खास शौक से भी लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं मिलिंद गाबा। पंजाबी और बॉलीवुड दोनों ही संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले मिलिंद गाबा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और म्यूजिक दोनों में रुचि दिखाते हुए की थी।

समय के साथ उनका ध्यान पूरी तरह से संगीत और परफॉर्मेंस की ओर केंद्रित हो गया। उनके हिट गाने जैसे ‘मैं तेरी हो गई’, ‘नाचूंगा ऐसे’ और ‘नजर लग जाएगी’ ने उन्हें दर्शकों के बीच रातों-रात स्टार बना दिया। अगर बात सिर्फ गाने तक ही सीमित हो, तो शायद मिलिंद गाबा उतनी पहचान नहीं बना पाते। उन्हें म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाने का भी बेहद शौक है, खासकर पियानो। यही चीज उन्हें अन्य सिंगर्स से अलग करती है।

मिलिंद गाबा का जन्म 7 दिसंबर 1990 को हुआ था। बचपन से ही संगीत में उनकी गहरी रुचि थी, और यह शौक उनके परिवार से भी जुड़ा हुआ था क्योंकि उनके पिता खुद म्यूजिक डायरेक्टर हैं। शुरुआती दिनों में उन्होंने मॉडलिंग की, लेकिन उनका असली आकर्षण हमेशा संगीत और स्टेज पर प्रदर्शन करने की तरफ रहा। उनकी मेहनत और लगन ने जल्दी ही रंग दिखाया।

- Advertisement -

उनका पहला गाना ‘4 मेन डाउन’ था, जो रिलीज होते के साथ ही हिट हो गया। इस गाने के बाद उनके फैंस की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों के लिए संगीत दिया। गानों में आवाज और अलग अंदाज ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया। मिलिंद गाबा को लोग प्यार से ‘एमएसजी’ भी कहते हैं।

मिलिंद ने अपने करियर में न केवल गाने गाए, बल्कि कई गानों का संगीत भी खुद तैयार किया। यही वह चीज है जो उन्हें अलग बनाती है। सिर्फ गाने गाना ही नहीं, बल्कि म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाना और उसमें अपनी छाप छोड़ना, उन्हें बेहतरीन कलाकार बनाता है। पियानो उनका खास शौक है, और कई गानों में उनकी इस प्रतिभा की झलक सुनाई देती है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं।

इसके अलावा, मिलिंद ने पंजाबी फिल्म ‘स्टूपिड 7’ से एक्टिंग में भी कदम रखा। उनके अभिनय को भी लोगों ने काफी सराहा। उन्होंने बॉलीवुड और पंजाबी दोनों ही फिल्मों में कई हिट गाने दिए, जैसे ‘वेलकम बैक’, ‘दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड’, ‘बस तू’, ‘यार मोड दो’ और ‘मैं तेनू वी प्यार करदा’। उनके गानों के संगीत में उनके द्वारा बजाए गए इंस्ट्रूमेंट्स की झलक साफ दिखाई देती है।

- Advertisement -

मिलिंद गाबा को ‘बिग बॉस ओटीटी’ में आने के बाद जबरदस्त लोकप्रियता मिली। सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-