मुंबई, 8 दिसंबर (khabarwala24)। सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के सफर का रिजल्ट आ चुका है। इस साल का सीजन अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा, दोस्ती, रणनीति और मनोरंजन के लिए हमेशा चर्चा में रहा। जीत का ताज गौरव खन्ना के सिर सजा।
फरहाना भट्ट को हराकर गौरव खन्ना ने यह जीत हासिल की। जनता ने सबसे ज्यादा वोट देकर उन्हें जीत दिलाया। दोनों ने शानदार तरीके से गेम खेला और सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप-2 कंटेस्टेंट बने।
कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले गौरव खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक समय तक अपनी पहचान बनाई है। उनका जन्म 11 दिसंबर 1981 को हुआ और उन्होंने स्कूलिंग के बाद मुंबई जाकर एमबीए की पढ़ाई पूरी की। शुरुआती करियर में उन्होंने एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया, लेकिन उनका रुझान हमेशा अभिनय की दुनिया की ओर था।
उन्होंने टीवी शो और विज्ञापनों में काम किया। उनका पहला प्रमुख टीवी शो ‘भाभी’ था, जिसके बाद उन्होंने ‘कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन’, ‘मेरी डोली तेरे अंगना’, ‘जीवनसाथी: हमसफर जिंदगी के’, ‘सीआईडी’, और ‘प्रेम या पहेली: चंद्रकांता’ जैसे शो में काम किया।
साल 2021 में उन्हें सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ के जरिए पहचान मिली, जिसमें उन्होंने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया। इस शो में गौरव को मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिला।
गौरव खन्ना का खेल ‘बिग बॉस-19’ में उनकी सूझबूझ, शांत स्वभाव और रणनीति का सटीक उदाहरण है। बिग बॉस को लेकर अक्सर लोगों की सोच है कि जो चिल्लाकर या जोर-जोर से अपनी बातें रखता है, वही जीत की तरफ बढ़ता है, लेकिन गौरव ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने शुरू से ही अपने आपको शांत रखा, बिना शोर मचाए और बिना किसी विवाद में उलझे, उन्होंने घर के हर सदस्य की हर चाल का ध्यान रखा। उनका गेम प्लान ‘साइलेंट बट डेडली’ का रहा। उन्होंने कम बोला, लेकिन जब भी अपनी बात रखी, उसका असर पूरे घर पर हुआ।
गौरव खन्ना ने कई बार यह साबित किया कि वे अपनी रणनीति के दम पर खेल को पलटते थे। उन्होंने अपनी समझदारी से कई टास्क में जीत हासिल की और जरूरत पड़ने पर खड़े होकर दोस्तों को भी बचाया। उनके व्यवहार में संयम, धैर्य और सूझबूझ साफ दिखाई दी। उन्हें घर के अन्य कंटेस्टेंट्स ने कई बार ‘गेम प्लानर’ और ‘चालाक’ जैसे टैग भी दिए।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


