दिव्या सेठ शाह ने बेटी मिहिका को याद कर शेयर की भावुक पोस्ट, कहा- जीवन में आगे बढ़ रही हूं

मुंबई, 20 दिसंबर (khabarwala24)। मशहूर अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह अपनी इकलौती बेटी के निधन के गहरे सदमे से उबरकर अब धीरे-धीरे जिंदगी की पटरी पर लौट रही हैं। शनिवार को दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए बताया कि अपनी संतान को खोने के बाद दोबारा काम पर लौटना कितना चुनौतीपूर्ण […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

मुंबई, 20 दिसंबर (khabarwala24)। मशहूर अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह अपनी इकलौती बेटी के निधन के गहरे सदमे से उबरकर अब धीरे-धीरे जिंदगी की पटरी पर लौट रही हैं। शनिवार को दिव्या ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट के जरिए बताया कि अपनी संतान को खोने के बाद दोबारा काम पर लौटना कितना चुनौतीपूर्ण होता है।

बेटी के निधन के बाद पहले शूट का वीडियो साझा करते हुए दिव्या ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तुम्हारे जाने के बाद जब मैं पहले शूट के लिए निकली, तो मन डर और गहरी चिंता से भरा था। मन में बस एक ही सवाल था कि क्या मैं यह सब सह पाऊंगी? लेकिन मुझे महसूस हुआ कि तुम मेरे साथ थी, मेरा हाथ थामे मुझे हिम्मत दे रही थी।”

- Advertisement -

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में उस खालीपन का भी जिक्र किया जो सुबह जल्दी काम पर निकलते समय और घर लौटते वक्त उन्हें अब महसूस होता है। उन्होंने लिखा कि तुम मुझे सुबह जाते हुए नहीं देख पाई और न ही यह पूछ पाई कि मैंने लौटकर खाना खा लिया है या नहीं।

उन्होंने आगे लिखा, “फिर भी मैं आगे बढ़ रही हूं, क्योंकि यही एक तरीका है जिससे मैं खुद को बचा सकती हूं।”

पोस्ट शेयर करने के बाद दिव्या के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। वहीं, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने लिखा, “दिव्या, तुम्हारा दिन अच्छे से गुजरे।”

- Advertisement -

बता दें कि अभिनेत्री की बेटी मिहिका शाह का निधन 5 अगस्त 2024 को हुआ था। इसकी पुष्टि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री की बेटी लंबे समय से बीमार थीं।

अभिनेत्री दिव्या सेठ मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया हैं। हालांकि, वे ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आईं हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिट टीवी शो ‘हम लोग’ से की थी। इसके अलावा वो ‘जब वी मेट’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘आर्टिकल 370’, ‘पटेल की पंजाबी शादी’, ‘सरदार का ग्रैंड सन’ सी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News