मुंबई, 15 नवंबर (khabarwala24)। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू दर्शकों के लिए जल्द ही ‘सरसों के साग’ लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर गाने का पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन जानकारी देते हुए लिखा, “गाना ‘सरसों के साग’ 16 नवंबर को सुबह 7 बजे रिलीज होगा।”
गाने को अरविंद और खुशी कक्कड़ ने मधुर आवाज में गाया है और बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक विक्की ने तैयार किया है। गाने में अरविंद के साथ अभिनेत्री सपना चौहान नजर आएंगी। वहीं, गाने के बारे में बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
उनके इस पोस्ट ने प्रशंसकों में उत्साह भर दिया है। वे पोस्टर देख इसे पार्टी एंथम बता रहे हैं और अब इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा में अपनी गायकी और अभिनय के लिए मशहूर हैं। उनके गाने हर बार प्रशंसकों को कुछ नया और भावपूर्ण अनुभव देते हैं। इससे पहले उन्होंने कई गाने रिलीज किए हैं, जिनमें टिकुलिया, नजरिया के बान, और कमरिया के हड्डी शामिल हैं। इसी के साथ अभिनेता किसी भी शुभ अवसर से पहले नया गाना जरूर निकालते हैं। इससे पहले नवरात्रि के अवसर पर भी गायक ने ‘पूजा माई खातिर’ रिलीज किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के उन सितारों में से एक हैं, जिन्होंने गायकी के साथ-साथ अभिनय में भी दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने गायकी और अभिनय से लाखों दिल जीते हैं। अभिनय के करियर की शुरुआत सॉन्ग ‘बोलता मुरगवा कुकड्डू कू’ से हुई थी, जिसने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया।
इसके बाद फिल्म ‘दिल भईल दीवाना’ से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। अरविंद ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, और उनके गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंड करते हैं। वहीं, अरविंद इन दिनों काजल राघवानी के साथ फिल्म प्रेम विवाह की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


