मुंबई, 16 दिसंबर (khabarwala24)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि सोशल मीडिया पर पोस्ट से भी प्रशंसकों के दिलों में राज करती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में आम्रपाली के हाव-भाव, अंदाज और लुक काफी कमाल के नजर आ रहे हैं। आम्रपाली खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं, उनके हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र और माथे पर सिंदूर लगा है।
अभिनेत्री पवन सिंह के गाने ‘पाला सटाके’ में शानदार अंदाज में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। पोस्ट कर अभिनेत्री ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “आएं।”
आम्रपाली की इस रील पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस उनके लुक और अदाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, भोजपुरी गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू भी अपने आपको कमेंट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, “आव भोजपुरिया अंदाज में फुल एनर्जी के साथ। सुबह सुबह गरदा गरदा हो गइल।”
आम्रपाली की लोकप्रियता भोजपुरी इंडस्ट्री में केवल फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। वहीं, अभिनेत्री भी अपने प्रशंसकों के लिए अक्सर जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करती हैं। आम्रपाली अभिनय के साथ-साथ संगीत में भी हाथ आजमाती रहती हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ज्यादा पसंद की जाती है।
अभिनेत्री ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ली। उनकी पहली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ थी। पहली ही फिल्म हिट देने के बाद आम्रपाली ने कई फिल्में निरहुआ के साथ की थीं। इस फिल्म के बाद वे ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3’, ‘बॉर्डर’, ‘निरहुआ चलल लंदन’, और ‘शेर सिंह’ में नजर आ चुकी हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


