Job Alert: CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024, जानिए महत्वपूर्ण जानकारी

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert अगर आप छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 (PCS) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए ये एक महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी, और अब इसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024 आ गई है। उम्मीदवारों […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert अगर आप छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 (PCS) की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए ये एक महत्वपूर्ण अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी, और अब इसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2024 आ गई है। उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए कल रात 11.59 बजे तक अपना आवेदन भेजना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भरना होगा।

नियुक्ति की चयन प्रक्रिया (Job Alert)

इस वर्ष CGPSC के माध्यम से कुल 246 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, सामान्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

- Advertisement -

आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा का क्या है विवरण (Job Alert)

यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी: प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) और मुख्य परीक्षा (मेंस)। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित होगी – पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक। वहीं, मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 के बीच आयोजित होने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा राज्य के 33 जिलों में होगी, जबकि मुख्य परीक्षा 5 जिलों – रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा – में आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड और सुधार प्रक्रिया (Job Alert)

परीक्षा के एडमिट कार्ड जनवरी 2025 के आखिरी हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। अगर आवेदन में कोई गलती हो तो उम्मीदवारों को इसे ठीक करने और सुधारने का मौका भी दिया जाएगा। बता दें कि सुधार 31 दिसंबर 2024 को होगा। और यह सुधार फ्री में किया जाएगा जो 2 जनवरी तक होगा। इसके अलावा अगर आप 3 से 5 जनवरी के बीच सुघार कराने के लिए जाते हैं तो उम्मीदवार को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।

क्या है आवेदन शुल्क (Job Alert)

आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है, लेकिन अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण देखना चाहिए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News