CLOSE

Job Alert दिल्ली मेट्रो में रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए शानदार मौका

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert यदि आप रिटायरमेंट के बाद अपनी पूर्व कार्य-जीवन को याद करते हुए घर में खाली बैठकर समय बिता रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने विशेष रूप से रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए कुछ सरकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर आवेदन किए जा सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई (Job Alert)

दिल्ली मेट्रो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2024 है। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है जो लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और फिर से सक्रिय कार्य जीवन में लौटना चाहते हैं।

पद से जुड़ी क्या हैं जानकारी (Job Alert)

मैनेजर (Land) पोस्ट कोड: 01/ML जिसके लिए वेतन 87800 प्रति महीना दी जाएगी और असिस्टेंट मैनेजर (Land) पोस्ट कोड: 02/AM/L के लिए 68300 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को B.E/B.Tech (Civil) या समकक्ष डिग्री 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। आवेदक की उम्र 1 नवंबर 2024 तक 55 से 62 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही बता दें कि इनके लिए सीधा इंटरव्यू लिया जाएगा।

- Advertisement -

कैसे करें आवेदन (Job Alert)

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन भेजने का पता है जनरल मैनेजर/प्रोजेक्ट (HR) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड, मेट्रो भवन, फायर ब्रिज लेन, बारहखंबा रोड, नई दिल्ली। इन पदों से जुड़ी अधिक जानकारी जानने के लिए आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं तो अपने हाथ से इतना अच्छा और सुनहरा मौका बिल्कुल भी न जाने दें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-