Job Alert दिवाली के बाद सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए कहां-कहां निकली हैं बंपर भर्तियां

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert भारत में सरकारी नौकरी की खासी डिमांड है। लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के सपने के साथ कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन देश की बड़ी आबादी के हिसाब से सीमित पद ही उपलब्ध हो पाते हैं। एक पद के लिए हजारों आवेदन जमा होते हैं, जिससे प्रतियोगिता काफी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert भारत में सरकारी नौकरी की खासी डिमांड है। लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के सपने के साथ कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन देश की बड़ी आबादी के हिसाब से सीमित पद ही उपलब्ध हो पाते हैं। एक पद के लिए हजारों आवेदन जमा होते हैं, जिससे प्रतियोगिता काफी कठिन हो जाती है।अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो दिवाली के बाद आपके लिए कई सुनहरे मौके हैं। चलिए आपको बताते हैं कहां-कहां भर्तियां निकली हैं।

1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश (Job Alert):

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में NHM के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 7401 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर 17 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

2. इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस :

अगर आपका सपना डिफेंस में जाने का है, तो ITBP में एएसआई, कांस्टेबल, सुपर स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और डिप्टी कमांडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है।

- Advertisement -

3. नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड :

भारत सरकार की स्वामित्व वाली इस कंपनी में असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्तियां हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट अभ्यर्थी इसके लिए NICL की वेबसाइट पर 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

4. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC: )

UPPSCने प्रशासनिक सुधार, लोक निर्माण और उच्च शिक्षा विभाग में कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए uppsc.up.nic.in पर 18 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।

5. उत्तराखंड गवर्नमेंट लेक्चरर भर्ती:

अगर आप टीचिंग फील्ड में जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड में लेक्चरर के 600 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News