Hapur News 786 छात्रों ने दी परीक्षा, एक नकल करते पकड़ा, 78 ने परीक्षा छोड़ी

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी के 786 छात्रों ने परीक्षा दी। एक छात्र नकल करते पकड़ा गया, 78 ने परीक्षा छोड़ दी। जिले के चार केंद्रों पर प्रोफेशनल कोर्स के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। इसमें एसएसवी कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया है।

add

शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में सेमेस्टर के 412 पंजीकृत छात्रों में से 373 उपस्थित रहे। 39 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी पाली में प्रोफेशनल कोर्स के 309 पंजीकृत छात्रों में से 279 उपस्थित रहे 30 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में प्रोफेशनल कोर्स के 143 छात्र पंजीकृत थे, इसमें 134 उपस्थित रहे, 9 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया, जिसकी रिपोर्ट सीसीएसयू प्रेषित कर दी गई है।

- Advertisement -

शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा

दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। आगे भी परीक्षाएं इसी तरह संपन्न करायी जाएंगी: प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-