गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या, पुलिस को दी थी आत्महत्या की सूचना, आरोपी गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

khabarwala24NewsHapur : चार माह पहले जम्मू के गाड़ी घाट इलाके से किशोरी को अपने साथ लेकर आए थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले के युवक ने 22 मार्च को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना पर पर्दा डालने के लिए पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार असम के जिला सोनीपुर के थाना रंगपुरा क्षेत्र के गांव नामोनिगाऊ के तालिब अली ने पुलिस को बताया कि आठ साल पहले वह अपने परिवार के साथ असम से जम्मू चला गया था। तभी से वह जम्मू के थाना व मोहल्ला गाड़ी घाटी में वह एक किराए के मकान में रह रहा है। करीब चार माह पहले हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निराश्र सेवा समिति में रहने वाला आशु गाड़ी घाटी में आया था। इस दौरान आरोपी की मुलाकात उसकी 16 वर्षीय पुत्री से हुई थी। बहला-फुसलाकर आरोपी उसकी पुत्री को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी अपने घर पहुंचा था लेकिन, परिजन ने आरोपी को घर में रखने से इन्कार कर दिया था।

इसके बाद आरोपी थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में किराए के मकान में पीड़ित की पुत्री के साथ रहने लगा। 22 मार्च को आरोपी का पुत्री के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को धोखा देने के लिए उसने पुत्री के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुत्री के गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

add1
add1

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-