सतना : महिला को धमकाने वाला भाजपा पार्षद का पति गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

सतना, 28 दिसंबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में नगर परिषद रामपुर बाघेलान के भाजपा पार्षद के पति अशोक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला द्वारा 22 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए आवेदन और बाद में सामने आए वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सतना, 28 दिसंबर (khabarwala24)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में नगर परिषद रामपुर बाघेलान के भाजपा पार्षद के पति अशोक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला द्वारा 22 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए आवेदन और बाद में सामने आए वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान महिला ने बयान दिया कि उसने डर और दबाव के कारण आवेदन में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी द्वारा महिला के साथ अश्लील इशारे करना, छेड़छाड़ करना और जान से मारने की धमकी देना प्रमाणित पाया गया है।

- Advertisement -

वीडियो वायरल होने के बाद रामपुर बाघेलान थाने की पुलिस हरकत में आई और फिर आरोपी अशोक सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ दिन पहले आरोपी पार्षद पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए और थाना प्रभारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि अशोक सिंह लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था। उसने बताया था कि आरोपी उसकी दुकान पर आकर उसे धमकाता था और वीडियो वायरल करने की बात कहकर दबाव बनाता था।

- Advertisement -

महिला ने यह भी कहा था कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की गई है और जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News