CLOSE

जमीन बेचने के नाम पर 25.20 लाख रुपये हड़पे, मुकदमा दर्ज

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरWALA24 न्यूज, हापुड़: पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव गालंद के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर जमीन बेचने के नाम पर 25.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव गोयना के रहने वाले पीतम सिंह ने अपनी 0.716 हेक्टेयर जमीन का इकरारनामा उसे किया था। 38.95 लाख रुपये में जमीन खरीदना तय हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जमीन के संबंध में उसने पीतम सिंह को 30 सितंबर तक 25.20 लाख रुपये दे दिए थे। शेष 13.75 लाख रुपये बैनामे के समय दिए जाने थे।

बताया गया कि कुछ समय पहले पीतम सिंह का देहांत हो गया था। पीतम सिंह के परिवार वालों से जमीन का बैनामा करने के लिए कहा गया तो उन्होंने बैनामा कराने के लिए कुछ समय मांगा था। यह भी बताया कि उनकी माताजी की तबीयत खराब है। उनके तबीयत ठीक होते ही वह बैनामा करने आ जाएंगे। इस अनुरोध पर उसने बैनामे का समय बढ़ा दिया।

- Advertisement -

आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने जमीन में से 353.094 वर्ग मीटर का बैनामा जिला गाजियाबाद के थाना डासना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी के रहने वाले विनय को कर दिया।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि इस मामले में गांव गोयना की रहने वाली मूर्ति देवी, राजपाल, राजेंद्र सिंह, जगजीवनराम, गाजियाबाद के थाना डासना क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी के रहने वाले विनय, मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी के रहने वाले सुभाष गौतम और मोहल्ला गणेशपुरा के रहने वाले कमरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-