पुलिस ने फर्जी मार्कशीट बनाने वाले को दबोचा,जनसेवा केंद्र की आड़ में कर रहा था धंधा

खबरवाला न्यूज 24 हापुड़ : कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने जनसेवा केंद्र की आड़ में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की फर्जी मार्कशीट व माइग्रेसन सर्टिफिकेट तैयार कर युवाओं को बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकली मार्कशीट व माइग्रेसन सर्टिफिकेट तथा फर्जी मार्कशीट बनाने में प्रयुक्त […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला न्यूज 24 हापुड़ : कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने जनसेवा केंद्र की आड़ में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की फर्जी मार्कशीट व माइग्रेसन सर्टिफिकेट तैयार कर युवाओं को बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नकली मार्कशीट व माइग्रेसन सर्टिफिकेट तथा फर्जी मार्कशीट बनाने में प्रयुक्त उपकरण एक मोबाइल फोन व 55 सौ रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हापुड़ कोतवाली प्रभारी संजय पांडे व एसओजी प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ बुलंदशहर रोड पर स्थित करीमनगर इलाके में गश्त पर थे कि एक सूचना पर उन्होंने एक सदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति फर्जी अंक तालिका व माइग्रेसन सर्टिफिकेट बनाने वाला निकला जो एक जनसेवा केंद्र की आड़ में यह धंधा काफी समय से कर रहा था आरोपी प्रीत विहार कालोनी का आशीष कुमार है।

- Advertisement -

10 से 20 हजार में बेचता था मार्कशीट

पुलिस ने बताया कि जो युवाओं को 10 से 20 हजार रुपए में फर्जी मार्कशीट व माइग्रेसन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराता था। आरोपी का यह धंधा भर्ती प्रक्रिया के दौरान तेजी से चलता था। आरोपी आशीष कुमार बेरोजगार युवाओं मजबूरी की लाभ उठाने में माहिर था।

यह किया गया बरामद

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी से विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की 105 भर्जी मार्कशीट, आठ फर्जी माइग्रेसन सर्टिफिकेट, 55 सौ रुपए नकद, मोबाइल, कम्प्यूटर, सीपीयू, मानीटर, स्कैनर, व अन्य उपकरण आदि बरामद किए है

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News