वेयरहाउस से चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

खबरवाला 24 न्यूज पिलखुवा: कोतवाली पुलिस ने होटल नंदराम के पास से वेयर हाउस में चोरी करने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी के टावर पार्टस और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कार बरामद हुई है। पुलिस मामले में चार आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज पिलखुवा: कोतवाली पुलिस ने होटल नंदराम के पास से वेयर हाउस में चोरी करने के मामले में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से चोरी के टावर पार्टस और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कार बरामद हुई है। पुलिस मामले में चार आरोपितों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

गत दो फरवरी को गांव भोवापुर स्थित एक वेयर हाउस से टावर के लाखों रुपये के पार्टस चोरी हो गए थे। वेयर हाउस के मैनेजर सैंकी त्यागी की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पूछताछ ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मुखबिरों के जरिए चोरों का पता लगाया। इसके बाद चार आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया गया था।

- Advertisement -

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में वांछित आरोपी नाजिम को गुरुवार सुबह नंदराम होटल के पास से गिरफ्तार किया गया है। नाजिम ग्राम अहरोली थाना जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। वर्तमान में बिल्लीजपुर थाना खाला बाजार लखनऊ में रहता था। आरोपित के कब्जे से चोरी किए गए पार्टस और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। जिनके बारे में जांच की जाएगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News