अबुजा (नाइजीरिया), 17 नवंबर (khabarwala24)। नाइजीरिया के एक बोर्डिंग स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया। पुलिस के मुताबिक नाइजीरिया के केब्बी में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार रविवार देर रात एक गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में सशस्त्र डाकुओं ने अत्याधुनिक हथियारों संग धावा बोल वाइस प्रिंसिपल की हत्या कर दी और 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया। ‘वैनगार्ड न्यूज आउटलेट’ ने बताया कि केब्बी राज्य के डैंको/वासागु क्षेत्र के अंतर्गत मागा के माध्यमिक विद्यालय पर हमला किया गया था।
पुलिस जनसंपर्क अधिकारी नफीउ अबुबकर कोटारकोशी ने सोमवार को एक बयान जारी किया। बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस हमलावरों ने सुबह लगभग 4:00 बजे स्कूल पर धावा बोला और दाखिल होते ही गोलीबारी शुरू कर दी।
पीपीआरओ ने कहा, “स्कूल में तैनात पुलिस की सामरिक इकाइयों ने उनसे मुठभेड़ की।” “दुर्भाग्य से, संदिग्ध डाकू पहले ही स्कूल की बाड़ फांदकर घुस आए थे और पच्चीस छात्रों को उनके छात्रावास से अगवा करके किसी अज्ञात स्थान पर ले गए थे।”
उन्होंने पुष्टि की कि एक कर्मचारी, हसन मकुकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे कर्मचारी, अली शेहू के दाहिने हाथ में गोली लगी है।
अबु बकर ने कहा कि कमांड ने आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखने और अपहृत लड़कियों को बचाने के लिए सैन्य कर्मियों के साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस सामरिक दस्तों को तुरंत तैनात किया। उन्होंने आगे कहा , ” पुलिस फिलहाल अपहृत छात्राओं को बचाने और संभवतः इस नृशंस कृत्य के दोषियों को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से डाकुओं के रास्तों और आस-पास के जंगलों की तलाशी ले रहे हैं।”
पंच न्यूज के अनुसार राज्यपाल के मुख्य प्रेस सचिव अहमद इदरीस ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य सरकार घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रही है। इदरीस ने बताया, “अपहृत छात्रों की सही संख्या की पुष्टि अभी भी की जा रही है।”
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


