Hapur युवक ने फंदा लगाकर दी जान

khaberwala 24 Hapur Crime News : (गौरव शर्मा) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव फगौता में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फांसी का फंदा लगाकर शनिवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव फगौता निवासी युवक बरेली […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khaberwala 24 Hapur Crime News : (गौरव शर्मा) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव फगौता में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फांसी का फंदा लगाकर शनिवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार गांव फगौता निवासी युवक बरेली में पानी की टंकियों को ठीक करने का काम करता था। चार दिन पहले ही वह अपने गांव आया था। बताया गया है कि युवक का अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद शनिवार को वह अपने कमरे में गया और चुनरी से फांसी का फंदा तैयार करते हुए पंखे पर लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब युवक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने अंदर झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिन्होंने किसी प्रकार मृतक को नीचे उतारा। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

Hapur युवक ने फंदा लगाकर दी जान Hapur युवक ने फंदा लगाकर दी जान Hapur युवक ने फंदा लगाकर दी जान Hapur युवक ने फंदा लगाकर दी जान Hapur युवक ने फंदा लगाकर दी जान Hapur युवक ने फंदा लगाकर दी जान Hapur युवक ने फंदा लगाकर दी जान

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News