CLOSE

Hapur News प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Hapur News Khabarwala24 News Hapur(कमल सैफी): साइबर सेल टीम व धौलाना पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना फाइनेंस के मैनेजर/कर्मचारी बताकर जरुरतमंद लोगों को अपनी बातों में फंसाकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अन्तर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

अपराध करने का तरीका

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत सस्ते ब्याज दर पर मुद्रा लोन का सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक एप) पर फर्जी मोबाइल नम्बर के साथ विज्ञापन देते थे जिस जरूरतमंद को लोन की आवश्यकता होती थी, वह विज्ञापन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर कॉल करता थे तो उन्हें हम अपने आपको प्रधानमंत्री मुद्रा योजना फाइनेंस के मैनेजर / कर्मचारी बताकर जरुरतमंद लोगों को अपनी बातों में फंसाकर लोन देने के नाम पर उनके आधार कार्ड व पैन कार्ड व्हाट्सएप पर मंगाकर तथा जो लोग आधार कार्ड व पैन कार्ड नहीं देना चाहते थे उनके नाम पते की जानकारी लेकर लोन की प्रोसेसिंग फीस 3550 रुपये फर्जी खातों में जमा कराकर विश्वास में लेने के लिये लैपटॉप पर फर्जी कूटरचित रसीद तैयार कर लोन मांगने वाले व्यक्ति को व्हॉटसएप पर भेज देते हैं। इसके बाद लोन के इंश्योरेंस का कवर देने के लिये 15000 रुपये की मांग की जाती है इसी प्रकार हम लोगों ने हापुड़ के रहने वाले व्यक्ति की पत्नी से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना फाइनेंस के मैनेजर व कर्मचारी बताकर अपनी बातों में फंसाकर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर लोन की प्रोसेसिंग फीस के 3550 रुपये धोखाधडी से जमा करा लिए थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने हापुड व देश के कई राज्यों में लोगों के साथ इस प्रकार की घटनाएं की है। आरोपियों से बरामद उक्त कार भी धोखाधडी से कमाई गयी धनराशि से खरीदी है इसी कार से हम लोग लोकेशन बदल-बदल कर अलग-अलग शहरों में जाकर लोगो को कॉलिंग करते हैं।

Hapur news प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

- Advertisement -

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 4 एटीएम कार्ड, लैपटॉप, नकदी, रसीद ,चैक बुक आदि एवं एक लग्जरी कार बरामद की गई है।

Hapur news प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में सक्रिय है गिरोह

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र व देश के अन्य राज्यों में सक्रिय था, यह लोकेशन बदल-बदल कर अलग-अलग शहरों में जाकर लोगों को कॉलिंग करके घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं जो अब तक सैकडों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित कर लाखों रूपये की ट्रॉजेक्शन कर आर्थिक लाभ कमा चुके हैं।

- Advertisement -

यह हैं पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कैलाश निवासी रोहिणी सेक्टर-2 अवंतिका थाना साउथ रोहिणी जिला रोहिणी दिल्ली। हरीश निवासी सेक्टर-1 रोहिणी अवंतिका थाना विजय विहार जिला रोहिणी दिल्ली हैं।

Hapur news प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार Hapur news प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार Hapur news प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार Hapur news प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार Hapur news प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में लोन देने के नाम पर ठगी करने वाले दो अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-