Hapur News Khabarwala 24 News Hapur: जनपद के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने करीब 11 दिन पूर्व हुई लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी सौरभ विधूरी बुलंदशहर जनपद की नगर पालिका के चेयरमैन का चालक था।
क्या था मामला
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम खड़खड़ी निवासी विनित कुमार ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 11 अगस्त की रात को उसका भाई संदीप कुमार त्यागी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम वझीलपुर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने उसके भाई के ऊपर धारदार हथियार से वार कर घायल कर लूटपाट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी
क्या बोले एसपी
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 11 दिन पहले लूट की एक वारदात घटित हुई थी। नोएडा की एक कंस्ट्रेक्शन कंपनी में कार्यरत संदीप त्यागी वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोककर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया ता। तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रोहित पाल उसी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता था, जहां संदीप त्यागी काम करता था। वहां के कर्मचारियों को संदीप त्यागी ही वेतन देता था। रोहित ने ही सौैरभ और प्रिंस को बताया कि संदीप त्यागी के पास अच्छे खासे पैसे मिलेंगे।इसी को ध्यान में रखते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया।
बाबू के घर करने वाले थे लूट की वारदात
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अगर पुलिस उन्हें न पकड़ती तो वह नगर पालिका गुलावठी के एक बाबू के घर लूट की वारदात को अंजाम देते, जिसके लिए उन्होंने प्लानिंग कर ली थी। लेकिन उससे पहले से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह हैं पकड़े गए आरोपी
सौरभ विधूरी निवासी ग्राम असावर थना गुलावटी जनपद बुलन्दशहर
प्रिन्स चावडा निवासी समकौला थाना गुलावटी जनपद बुलन्दशहर
रोहित पाल निवासी ग्राम असावर थना गुलावटी जनपद बुलन्दशहर ।

यह किया गया बरामद
लूट से संबंधित 4,500 रुपये
पीडित का आधार कार्ड व बैंक चैक
घटना में प्रयुक्त धारदार खुकरी, चाकू तथा मोटरसाइकिल
02 मोबाइल फोन



