Hapur News गोवंशी कटान की तैयारी कर रहे पांच आरोपी पुलिस ने दबोचे

Hapur News Khabarwala24News Garhmukteshwar(Hapur):कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर स्थित जंगल में गोवंशी के कटान की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो जिंदा गोवंश सहित दो तमंचे और कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं । क्या है मामला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur News Khabarwala24News Garhmukteshwar(Hapur):कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर स्थित जंगल में गोवंशी के कटान की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से दो जिंदा गोवंश सहित दो तमंचे और कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं ।

क्या है मामला

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात को पुलिस कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में मध्य गंग नहर पटरी कल्याणपुर के जंगल में कुछ लोग बेसहारा गोवंशों को पकड़ कर उनके कटान की तैयारी कर रहे हैं ।सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने उनको घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कौन है पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कोतवाली क्षेत्र के गांव सरुरपुर निवासी भूरा, रिहान, सलमान, रियाजुद्​दीन, शादाब है।

यह किया गया बरामद

पुलिस ने बताया की आरोपियों के कब्जे से दो जिंदा गोवंश, दो तमंचे, चाकू, कुल्हाड़ी सहित अन्य पशु कटान के उपकरण बरामद किए हैं।

Hapur news गोवंशी कटान की तैयारी कर रहे पांच आरोपी पुलिस ने दबोचे Hapur news गोवंशी कटान की तैयारी कर रहे पांच आरोपी पुलिस ने दबोचे Hapur news गोवंशी कटान की तैयारी कर रहे पांच आरोपी पुलिस ने दबोचे

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News