Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर काकौड़ी में हुए हत्याकांड के मामले में पीड़ित पर मुकदमा वापस लेने का हत्यारोपी के पिता ने जान से मारने की धमकी दी। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भागने लगा तो गिरकर घायल हो गया। आरोपी को लोगों ने दबोच लिया।
ग्राम सिकंदपुर काकौड़ी निवासी सुभाष ने थाना बाबूगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत मंगलवार की रात को गांव निवासी किशोर मोटरसाइिकल पर सवार होकर उसके घर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर उसके पुत्र के खिलाफ दर्ज कराए गए हत्या का मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देगा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस पर आरोपी मोटर साइिकल छोड़कर भागने का प्रयास किया तो वह गिरकर घायल हो गया।
थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



