Hapur Crime News Khabarwala 24 News Hapur: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर से 20 लाख रुपये चोरी करने वाली नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी का पति अभी फरार है। महिला आरोपी के पास से 2.80 लाख रुपये, वाशिंग मशीन, बैंक पास बुक, क्रेडिट कार्ड व आधार बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News )
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मोहल्ला किशनगंज निवासी रोहित अग्रवाल के घर बाराही मोहल्ला की सविता साफ सफाई का काम करती थी। रोहित ने माता की बीमारी का उपचार करने के लिए रिश्तेदारों से लाखों रुपये एकत्र किए थे। रुपये पीड़ित ने माता की अलमारी में रखे थे। तीन अप्रैल को माता का देहांत हो गया। काफी दिनों तक पीड़ित व उसके परिवार के सदस्य माता की मौत के सदमे में रहे। कुछ दिन पहले माता की अलमारी को खोता तो रुपये गायब थे। इस मामले में रोहित की तहरीर पर सविता और उसके पति राकेश ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस (Hapur Crime News )
पुलिस ने आरोपी महिला सविता को बाराही मोहल्ला स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। राकेश ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



